Sajid Khan बनेंगे Bigg Boss 16 फाइनलिस्ट, कॉन्ट्रैक्ट की सारी डिटेल हुई Leak

Sajid Khan

Sajid Khan, Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 में साजिद खान के रहने को लेकर विवाद जारी है। एक तरफ जहां बिग बॅास 16 टीआरपी पर अपनी पकड़ बना रहा है। वहीं साजिद खान को लेकर भी यह शो खबरों में छाया रहा है। साजिद खान को शुरू से ही काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि साजिद खान बिग बॅास हाउस में जनवरी तक अपने पैर जमा कर रखने वाले हैं। जी हां, इस वीक शिव ठाकरे, टीना दत्ता, शालीन भनोट के साथ साजिद खान भी नॉमिनेट हुए।

लेकिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया के खत्म होने के साथ चैनल पर यह दिखाया गया कि इस वीक भी वोटिंग लाइन बंद हैं। बिग बॅास 16 के फैंस का इस पर कहना है कि जब भी साजिद खान नॉमिनेट होते हैं वोटिंग लाइन बंद कर दी जाती है। वहीं इस पूरे मामले के बीच यह जानकारी सामने आयी है कि साजिद खान का शो में रहने की अवधि काफी लंबी है। जो कि पहले से तय कर दी गई है। बिग बॅास फैन क्लब पर साजिद खान के शो में रहने को लेकर एक खुलासा किया गया है।

इसके अनुसार 15 जनवरी 2023 तक साजिद खान शो में रहेंगे। इस हिसाब से जनवरी में शो का फिनाले होने वाला है। ऐसे में फिनाले से दो कदम दूर या फिर टॉप 7 में पहुंचकर साजिद खान शो से बाहर हो सकते हैं। रियल खबरी के सोशल मीडिया अकाउंट पर ने साजिद खान की यह जानकारी शेयर की हैं। ऐसे में इस पोस्ट पर बिग बॅास के फैंस रिएक्शन देते हुए शो का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। द खबरी के इस पोस्ट पर भी फैंस रिएक्ट करते हुए बिग बॅास मेकर्स को साजिद को निकालने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने भी वीकेंड पर साजिद खान को ग्रुप का मास्टर माइंड बता दिया। जिसके बाद दर्शकों का फोकस भी पूरी तरह से साजिद खान पर चला गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X