Bigg Boss 16: साजिद खान के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, कहा- उसे बख्श दो नहीं तो मर जाएगा वो...

Bigg Boss 16: राखी सावंत के अनुसार साजिद खान पर लगाए गए मीटू के आरोप 'पब्लिसिटी स्टंट' की तरह काम कर रहे हैं। राखी का मानना है कि ऐसा करके वो सारी एक्ट्रेसेस पब्लिसिटी पाना चाहती हैं।

rakhi sawant
Bigg Boss 16: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' शुरू होने के बाद से ही सुर्खियों में छा गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह इसके कंटेस्टेंट साजिद खान हैं। जब से मीटू के आरोपी साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री हुई है, आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शो के मेकर्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान पर निशाना साध रहे हैं। वो एक्ट्रेसेस भी साजिद खान को शो से बाहर निकाले जाने की मांग कर रही हैं, जिन्होंने उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें शर्लिन चोपड़ा से लेकर मंदाना करीमी जैसे कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। हालांकि इन सबके बीच सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया है। राखी सावंत के अनुसार साजिद खान पर लगाए गए मीटू के आरोप 'पब्लिसिटी स्टंट' की तरह काम कर रहे हैं। राखी का मानना है कि ऐसा करके वो सारी एक्ट्रेसेस पब्लिसिटी पाना चाहती हैं।

साजिद खाने के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत
सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अकसर अपने बोल्ड वीडियोज और बयानों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह कैमरे पर कुछ भी बोलतीं नजर आती हैं। हाल ही जब पैपराजी ने राखी सावंत को बॉयफ्रेंड आदिल के साथ स्पॉट किया तो उनसे बिग बॉस 16 में साजिद खान की अंट्री को लेकर कई सवाल पूछ लिए। जानकारी के अनुसार साजिद खान पर कुछ साल पहले मीटू के तहत कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। यही वजह थी कि साजिद खान से 'हाउसफुल 4' के साथ-साथ कई अन्य फिल्में और प्रोजेक्ट्स छीन लिए गए थे। अब साजिद खान को 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट के रूप में देखकर फिर से लोग भड़क गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर साजिद खान को 'बिग बॉस' से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

राखी ने कहा- उसे बख्श दो, उसे जीने दो
इसी बीच राखी सावंत मीटू के आरोपी साजिद खान का सपोर्ट करते हुए लोगों से कहा है कि उनसे इतनी नफरत न करें। राखी सावंत ने रोते हुए कहा- साजिद खान से इतनी नफरत न करें और उन्हें जीने दें। राखी सावंत ने पैपराजी से कहा- ये जानबूझकर पब्लिसिटी स्टंट करना चाहते हैं। साजिद खान मेरा कोई नहीं लगता लेकिन इंसानियत के नाते उसे जिंदगी जी लेने दो यार, वरना वो बंदा आत्महत्या कर लेगा। अगर देश की तरफ से उसे इतनी नफरत मिलेगी तो उसका क्या होगा। उसे जीने दो प्लीज। राखी ने कहा- साजिद खान चार साल सजा भुगत चुका है। किसी ने भी उसके साथ काम नहीं किया। अब वह अपनी जिंदगी को आजमाने के लिए बिग बॉस में आया है। बिग बॉस ऐसे कॉन्ट्रोवर्शियल लोगों को ही कंटेस्टेंट बनाते हैं।

राखी सावंत को हो रही है साजिद के लिए तकलीफ
राखी सावंत ने कैमरे पर कहा- अगर मुझे बिग बॉस 16 में जाने का मौका मिला तो मैं साजिद से उन पर लगे आरोपों का सच जरूर पूछूंगी। राखी सावंत ने आगे कहा- क्या उस पर लेग आरोप सही हैं या फिर उस पर सिर्फ इल्जाम लगाए गए हैं। प्लीज आप उसे बख्श दें। उसे नई जिंदगी जीने दें। नहीं तो एक बंदा सबके प्रेशर में आकर आत्महत्या कर लेगा। मुझे साजिद खान के लिए तकलीफ हो रही है। वो मेरा न भाई लगता है और न ही कुछ और। न ही मैंने उसके साथ कोई काम किया है लेकिन सब गंदी पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X