Bigg Boss 16 Video: खतरनाक नॉमिनेशन, बिग बाॅस ने बंद किया रूम, शिव- प्रियंका की बड़ी लड़ाई

Bigg Boss 16

Recommended Video

Bigg Boss 16 ; Priyanka ने किया Shiv और Mandli के रुम में कब्जा तो चिल्लाए Shiv फिर...? | FilmiBeat

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 का गेम फिनाले से पहले काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जहां शुरू में गेम के हिसाब से सभी कंटेस्टेंट को अलग-अलग कमरे में बांटा गया था। वहीं अब बिग बॅास ने सभी को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया है। 25 जनवरी के एपिसोड में बिग बॅास के घर में तूफान दिखाई देगा। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच अब तक की सबसे भयंकर लड़ाई होते हुए दिखाई देगी।

बिग बॅास बड़ा गेम खेलते हैं। वह रूम 4 और रूम 6 को बंद कर देते हैं। सभी घरवाले जब अपने कमरे में आराम करते हैं तभी बिग बॅास यह घोषणा करते हैं कि दोनों कमरे को बंद कर दिया जाएगा। सभी लोग वहां से अपना सामान लेकर राशन खाली कर दें। बिग बॅास यह भी कहते हैं कि कौन कहां पर रहेगा, यह आपस में देख लें। प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता कहती हैं कि उन्हें रूम 2 में रहना है।

शिव ठाकरे कहते हैं कि रूम 3 सही है। प्रियंका फिर कहती हैं कि उनकी आंख खुल जाती है और वह बिग बॅास एंथम का इंतजार करती हैं। उठकर देखना पड़ता है। निम्रत कहती हैं कि एंथम के लिए वह कहीं से भी उठ कर आ सकती हैं। प्रियंका दूसरों की बात मानने से इंकार कर देती हैं। शिव कहते हैं कि उन्हें नखरा नहीं दिखाना चाहिए। प्रियंका भड़क जाती हैं और कहती हैं कि वह शिव की सच्चाई सबके सामने लाकर रहेंगी।

प्रियंका साफ तौर पर शिव को धमकी देती हैं। शिव कहते हैं कि यहां पर धमकियां नहीं चलेंगी। शिव फिर रूम 4 के बेड पर जाकर बैठ जाते हैं। शिव कहते हैं कि वह वहीं पर रहेंगे। प्रियंका और टीना भी एक बेड पर बैठ जाते हैं। दोनों के बीच रूम को लेकर काफी तेजी से बहस होती है। इसके साथ नॉमिनेशन की प्रक्रिया में टीना दत्ता, शालीन, सुंबुल और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच भी झड़प होते हुए दिखाई देगी।

Read more about: bigg boss 16 television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X