Bigg Boss 16 : टीना दत्ता ने कितने घर तोड़े है, उसे लड़कों के साथ.. श्रीजिता ने किया शो पर बड़ा खुलासा

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 में हर दिन कोई ना कोई दिलचस्प टास्क के साथ हंगामा होते जा रहा है। इस वीक की राशन पाने के लिए घरवालों को अपनी भावनाओं के साथ खेलना पड़ रहा है। जैसा कि आपने बुधवार के एपिसोड में देखा कि राशन पाने के लिए घरवालों को बिग बॅास की भेजी गई किसी भी चीज पर रिएक्ट नहीं करना है। वहीं आज के एपिसोड में बिग बॅास इस टास्क को और भी मुश्किल करते हुए दिखाई देंगे।
जहां पर शिव अपनी मां का खत पाकर भावुक हो जायेंगे। वहीं दूसरी तरफ श्रीजिता डे शो में टीना दत्ता का बड़ा राज खोलने जा रही हैं। दोनों बाहरी दुनिया में दोस्त के बाद एक दूसरे के दुश्मन बन गए। घर के भीतर भी यह नजारा साफ देखने को मिला। दोनों शो में एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप लगा चुके हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर श्रीजिता और सौंदर्या एक ऐसी बात करते हैं जो बाहर की दुनिया में टीना दत्ता की इमेज को गहरा झटका दे सकती है।
श्रीजिता कहती हैं कि मैं इस लड़की को इतने अच्छे से जानती हूं जितना कोई नहीं जान सकता है। सौंदर्या इसके आगे कहती हैं कि तुम्हें तो हंसी आती होगी , यहां टीना को ऐसा करता देख। क्योंकि तुम तो उसकी चीजों के बारे में जानती हो। इसके आगे श्रीजिता कहती हैं कि टीना ने बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है। पता है वो इतनी अकेली है कि 3 साल पहले जब हमारी बात होती थी तो हम एक ट्रिप पर गए थे।
वहां उसने कहा था कि अकेले रहना मुश्किल है। प्यार करना कितना मुश्किल होता है। उसको अच्छे से जानने के बाद मैं उसके साथ कभी नहीं गई। वह आगे कहती हैं कि लड़कों से उसे कभी कोई दिक्कत नहीं है। लड़कों से उसे अटेंशन चाहिए। रश्मि हो गई, उसके कुछ दोस्त ऐसे हैं जो उसे अच्छे से जानते हैं। यह सब चुगली नहीं है। यह सब सच्चाई है। उसने ऐसा किया है तो किया है।बता दें कि इस वीक टीना दत्ता, श्रीजिता डे और विकास घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन वोटिंग लाइन बंद रखी गई है। शो को 4 वीक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications