Bigg Boss 16 Promo : बिग बॅास पर चोरी का आरोप, Archana - Shalin पर भड़के Salman Khan

बिग बॅास 16 के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर सलमान खान वीकेंड के वार पर शालीन भनोट और अर्चना की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं। बिग बॅास 16 के पूरे वीक के दौरान काफी उथल-पुथल से भरा रहा है। जहां पर शो में एक नहीं बल्कि सभी कंटेस्टेंट अपनी आवाज उठाते हुए दिखाई दिए।
बिग बॅास में इस वीक के गुरुवार और शुक्रवार के एपिसोड में ऐसा कुछ हुआ कि सलमान खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। शालीन भनोट ने शो में बीते 3 दिन चिकन की ऐसी माला जपनी शुरू की है कि सलमान भी इससे बोर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बिग बॅास के खिलाफ अर्चना की बगावत और चोरी का आरोप सलमान को नहीं भाया है।
Salman ke ghar mein aane se kya hoga chicken par chhidi behes ka annt? 🥵
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 4, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss #ShukravaarKaVaar@BeingSalmanKhan@BhanotShalin #PriyankaChaharChoudhary pic.twitter.com/3v5pShnVKE
प्रोमो अनुसार अर्चना कह रही हैं कि जब वह बिग बॅास के घर में आ रही थीं तो उनके पास 4 बैग्स थे। वो सामान उनके साथ घर नहीं भेजे गए। अर्चना ने शो पर चोरी का आरोप लगाते हुए यह कह दिया कि वह अब बवाल मचायेंगी। वीकेंड का वार में अर्चना को करारा जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि पता नहीं आप किन लोगों के साथ उठती-बैठती हैं।
लेकिन हम ऐसे लोग नहीं हैं। जो आपका सामान चोरी करें। अर्चना के बाद सलमान की क्लास का अगला टारगेट शालीन भनोट बनते हैं। शालीन से सलमान कहते हैं कि आपका चिकन चिकन चिकन इतना हो गया है कि टास्क करने से पहले रात में सोने से पहले, बिग बॅास यह सब आपको भेज क्यों रहे हैं, मैं तो कह रहा हूं कि यह सब बंद करना चाहिए।
आपका फोकस टॅाफ्री पर होना चाहिए। चिकन पर नहीं। हंसिए मत।यह बहुत इरिटेटिंग है। इसके साथ सलमान इस वीक के कप्तानी और कोर्ट वाले टास्क पर भी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। शो पर इस बार जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट पहुंचेंगी। वह सलमान के साथ स्टेज पर भी रंग जमाते हुए दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications