Bigg Boss 16 Promo: फैंस ने बोला- बकवास जोड़ी, Tina Datta ने दिखाया प्यार, Shalin को किया KISS

बिग बॅास 16 में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच के रिश्ते ने फैंस को दुविधा में डाल दिया है। हाल ही में जहां शालीन भनोट और टीना वे यह स्वीकार किया कि वह एक दूसरे से प्यार नहीं करते हैं। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॅास 16 में चल रही शालीन भनोट और टीना दत्ता की एक्टिंग किसी को पसंद नहीं आ रही है।
फैंस ने दोनों के रोमांस को नकली बताया है। मेकर्स ने टीना और शालीन के रोमांस का एक वीडियो शेयर किया है। टीना इस वीडियो में शालीन को किस करती हुई दिख रही हैं। टीना और शालीन एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस भी करते हैं। फिर टीना सोफे पर बैठ जाती हैं। शालीन को टीना अपने पास बुलाकर उन्हें किस करती हैं।
शालीन और टीना का यह रोमांस अब्दू रोजिक और अंकित भी देखते हैं। फैंस ने इस वीडियो के नीचे प्रतिक्रिया देते हुए दोनों की जोड़ी को बकवास बताया है। एक फैन ने लिखा है कि वूट का कैमरा भी दोनों की फेक लव स्टोरी को दिखा रहा है। एक बिग बॅास फैन ने लिखा है कि शिव और अब्दु के बीच का ब्रोमांस शालीन- टीना, गौतम और सौंदर्या की फेक लव स्टोरी से काफी बेहतर है।
आपको बता दें कि इस बार के बिग बॅास सीजन में कोई भी कंटेस्टेंट मजबूती से सामने नहीं आ रहा है। बीते एक वीक से केवल शालीन-टीना , गौतम- सौंदर्या की लव स्टोरी पर शो का फोकस है। कोई भी मुश्किल टास्क अभी तक सीजन में नहीं लाया गया है। शालीन और टीना के लेटेस्ट प्रोमो में किस वाला सीन होने से फैंस काफी हैरान है कि आखिर यह किसी टास्क के कारण हो रहा है। या फिर कैमरे के लिए दोनों कपल बनने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के इस प्रोमो में फैंस को एक्टिंग दिख रही है। रोमांस बिल्कुल भी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











