Bigg Boss 16 Promo: टिकट टू फिनाले में Shalin पर भड़कीं Tina- थप्पड़ मारूंगी, गंदा आदमी

Recommended Video
Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 में टिकट टू फिनाले पाने के लिए सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। निम्रत कौर के कैप्टेंसी के बीच बिग बॅास टिकट टू फिनाले के दावेदार पर सभी से नाम पूछते हैं। चैनल ने अपना नया प्रोमो रिलीज किया है। जहां पर शालीन भनोट और टीना दत्ता एक दूसरे पर निजी कमेंट करते हुए सारी हदें पार करते हुए दिखाई देंगे।
शिव ठाकरे इस प्रोमो में कहते हैं कि मुझे रॅा पर्सनालिटी एम सी स्टैन की दिखाई देती है। एम सी स्टैन शिव ठाकरे का नाम लेते हैं। सुंबुल कहती हैं कि वह एक नाम खुद का और दूसरा शिव ठाकरे का लेना चाहती हैं। दूसरी तरफ शालीन भनोट कहते हैं कि मुझे लगता है कि कैप्टेंसी निम्रत के पार रहनी चाहिए। यह सुनने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता भड़क जाते हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी चिल्लाकर कहती हैं कि प्लानिंग कैप्टेंसी छीनने की करते हो और फिर उसी का नाम लेते हो? टीना दत्ता भी शालीन को दोगला कहती हैं। शालीन इस पर खुद का बचाव करते हुए बोलते हैं कि टीना कितनी झूठी हो। सारी प्लानिंग तुमने की है। आप इतने दोगले हो कि आपके साथ एक लड़का खत्म होता है तो आप दूसरे लड़के के पास चिपकने लग जाते हो।
इसके बाद दोनों एक दूसरे के निजी जिंदगी पर हमला करते हैं। टीना यहां पर शालीन की एक्स वाइफ का जिक्र करती हैं। टीना कहती हैं कि जुबान संभाल कर बात करना नहीं तो थप्पड़ लगाऊंगी। गंदे आदमी। खुद की बीवी की गरिमा नहीं रखी। प्रियंका यहां पर टीना दत्ता को चुप कराने की कोशिश करती हैं। टीना आगे कहती हैं कि मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठा रहा है। तेरे जैसे नालायक लड़के...मेरे को फर्क नहीं पड़ता है। शालीन इस पर टीना को कहते हैं कि यही सच्चाई है तुम्हारी। टीना अपने रूम में कैमरे के सामने कहती हैं कि मुझे शो से इसी वीक जाना है।


Click it and Unblock the Notifications











