Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता से लिपट कर बुरी तरह रोईं प्रियंका, सलमान खान का 25 लाख का सवाल

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 का नया प्रोमो सामने आया है। ऐसा मालूम होता है कि 24 दिसंबर यानी कि आज का वीकेंड का वार पूरी तरह से प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ईद-गिर्द घूमता हुआ दिखाई देगा। शुक्रवार के वीकेंड के वार के एपिसोड में एमसी स्टैन और शालीन भनोट को गाली देने के लिए क्लास लगाते हैं।
वहीं आज के एपिसोड में सलमान खान 25 लाख की प्राइज मनी का किस्सा लेकर सामने आते हैं. प्रियंका चहर चौधरी को यह पर्याय दिया गया था कि वह अपने फैसले से बिग बॅास की प्राइज मनी में 25 लाख शामिल कर सकती हैं लेकिन इसके बदले अंकित गुप्ता को घर से बेघर होना होगा। प्रियंका चाहर चौधरी अंकित गुप्ता को चुनती हैं। इसी पर सलमान खान उन्हें प्रोमो में देवी कहते हैं। सलमान खान यह कहते हैं कि प्रियंका जब आपने अंकित को बचाने के लिए बजर नहीं दबाया तो आपका फैसला बेहतर कैसे था?
प्रियंका इस पर जवाब देते हुए कहती हैं कि मैंने पैसे नहीं गंवाए हैं। मैं उसमें अपने दोस्त की बली नहीं चढ़ाना चाहती थी। सलमान इसके बाद प्रियंका को ताना देते हैं कि काफी सीजनों के बाद मुझे ऐसी देवी मिली है जो घर के अंदर .. अरे पूजा करो। इसके बाद साजिद खान और अर्चना गौतम आकर प्रियंका की पूजा करते हैं। सलमान खान के तीखे सवाल से प्रियंका चाहर चौधरी के होश उड़ जाते हैं।
सलमान खान कहते हैं कि जो आप खुद करती हैं वो सवाल आप दूसरों पर कैसे उठा सकती हैं। इसके बाद एक और प्रोमो आता है। जहां पर सब नाइट के कपड़ों में नजर आते हैं। अंकित गुप्ता के गले लगकर प्रियंका चाहर चौधरी काफी रोती हैं। हालांकि प्रोमो से साफ नहीं हो पाया है कि किस वजह से प्रियंका चाहर चौधरी रो रही हैं। आखिर उनके रोने की वजह क्या है, इसका खुलासा शनिवार रात को वीकेंड के वार के एपिसोड में होगा।


Click it and Unblock the Notifications











