Bigg Boss 16: जातिवादी कमेंट करने पड़ा भारी, आयोग ने भेजा नोटिस, क्या बड़ा फैसला लेंगे सलमान?

By Filmibeat Desk
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास 16 एक नए विवाद से जु़ड़ गया है। विशाल मनकतला और अर्चना गौतम की लड़ाई के बाद बिग बॅास के मेकर्स को बड़ा नोटिस मिल गया है। जातिवादी टिप्पणी पर अनुसूचित जाति आयोग ने बिग बॅास मेकर्स के मेकर्स को कड़ी फटकार लगाई है। नेशनल कमीशन फॅार शेड्यूल कास्ट ने बिग बॅास निर्माताओं को नोटिस थमाया है। शो में विकास मनकताला के द्वारा की गई टिप्पणी पर जवाब मांगा गया है।इस सप्ताह अर्चना गौतम और विकास मानकतला की काफी लड़ाई हुई।

28 दिसंबर के एपिसोड में विकास मानकतला ने अर्चना पर नीच जाति के लोग बोलकर कमेंट किया है। इस जातिगत टिप्पणी पर आयोग ने एक्शन लिया है। जिसके तहत महाराष्ट्र सरकार, राज्य पुलिस, सूचना प्रसारण मंत्रालय, एंडेमोल इंडिया प्राइवेट लीमिटेड वायकॅाम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और कलर्स टीवी को यह नोटिस जारी किया गया है। आयोग का कहना है कि इस तरह टिप्पणी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कानून के तहत दंडनीय अपराध है। फिलहाल चैनल की तरफ से इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

वहीं बिग बॅास 16 का वीकेंड का वार का प्रोमो भी सामने आया है। जहां पर अर्चना गौतम को सलमान खान ने उनके इस वीक की हरकत पर फटकार लगाई है। सलमान ने कहा है कि मैं ही आपको शो में वापस लेकर आया और मैं आपको शो से बाहर भी कर सकता हूं। अर्चना ने विकास , शालीन और प्रियंका के परिवार पर गलत तरीके से टिप्पणी की ।

इसी पर सलमान क्लास लेते हुए दिखाई देंगे। वहीं शालीन भनोट पर भी सलमान सवाल उठाते हैं। शालीन यह कहते हैं कि क्या मैं बस चुपचाप बैठकर सुनता रहूं यहां पर। दूसरी तरफ नए साल के मौके पर घर में बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आयेंगे। कृष्णा अभिषेक भी अपनी कॅामेडी का तड़का लगायेंगे। इस वीक फैंस को एक और बड़ा एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X