Bigg Boss 16 Promo: 25 लाख के साथ चौंकाने वाला Elimination, साजिद खान पर भड़के Salman Khan

बिग बॅास 16 के वीकेंड का वार का एपिसोड इस बार पहले से अधिक धमाकेदार देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां शुक्रवार के एपिसोड में शालीन भनोट, अर्चना गौतम की सलमान खान ने क्लास लगाई। वहीं अब आने वाले एपिसोड में एलिमिनेशन के साथ दर्शकों को बहुत जल्द ही शो में प्राइज मनी का दांव देखने को मिलने वाला है। इस बार बिग बॅास ने वोटिंग लाइन बंद कर रखी है।
ऐसे में सुंबुल तौकीर खान, सौंदर्या और अर्चना में से कौन घर से बाहर जाएगा? यह पूरी तरह से मेकर्स के हाथ में है।इसी के साथ सलमान खान साजिद खान को भी कड़ी फटकार लगाते हुए दिखाई देंगे। काफी समय से यह मांग आ रही थी कि सलमान खान क्या साजिद खान को फटकार लगा सकते हैं, खास कर उनके गाली देने वाले अंदाज को देखकर।
दर्शकों की यह ख्वाहिश सलमान शनिवार के वीकेंड का वार पर पूरा करते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं कि साजिद खान इस घर में क्या कर रहे हैं? इस पर गौतम और टीना कहते हैं कि वह टास्क नहीं करते हैं। स्टैंड नहीं लेते हैं। साजिद कहते हैं कि वह वक्त आने पर अपने पत्ते खोल कर दिखायेंगे।
सलमान इस प्रोमो में कह रहे हैं कि यहां पर वक्त नहीं मिलता है। आप स्टैंड लेते हो और फिर स्टैंड बदल लेते हो। फिर बारी आती है घर से बाहर होने की प्रक्रिया को लेकर। सलमान कहते हैं कि आज कोई ना कोई शो से बाहर जरूर जाएगा। अर्चना, सुंबुल और सौंदर्या अपने एक-एक दोस्त को चुनते हैं जो कि एलिमिनेशन का फैसला अपने हाथ में लेंगे।
सलमान कहते हैं कि अगर 2 बंजर बजता है तो प्राइज मनी से 25 लाख रुपए कट जायेंगे। अगर कोई बजर नहीं बजता है तो कोई एक सदस्य घर से बाहर होगा। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन घर से बाहर होता है? इसके साथ प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच पहली बार जमकर फाइट देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications