टीना दत्ता को डांटने पर Salman khan को शालीन ने रोका, अर्चना के लिए खुला Bigg Boss का गेट

By Filmibeat Desk

Bigg Boss 16 Promo

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 का वीकेंड का वार का प्रोमो काफी हंगामे से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीक बिग बॅास 16 के घर में अर्चना गौतम और एम सी स्टैन की फाइट के साथ टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच का फेक रोमांस भी चर्चा में रहा है। नए साल 2023 की पार्टी में घरवालों के साथ कंटेस्टेंट को भी नए साल के स्वागत में पार्टी करने का मौका मिला।

इस पार्टी के दौरान टीना दत्ता और शालीन भनोट ने एक दूसरे के साथ इन्टिमेट डांस किया। वहीं वह बाकी के एपिसोड में एक दूसरे से झगड़ा करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान आज अपने अंदाज के साथ वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। जहां पर वह एमसी स्टैन और अर्चना गौतम को झगड़े के बीच माता-पिता को लाने के लिए फटकार लगाते हैं। सलमान पहले एम सी स्टैन को पूछते हैं कि तू खुद को गलत मानता है या नहीं। एम सी स्टैन इस पर अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद वह अर्चना की जमकर क्लास लगाते हैं।

सलमान कहते हैं कि आप बोलती हैं कि खैरात में यहां पर आया है एम सी स्टैन। लेकिन खैरात में आप यहां पर आयी हैं। अर्चना पूरे झगड़े में खुद की गलती नहीं स्वीकार करती हैं। एक और प्रोमो सामने आया है। जहां पर टीना दत्ता पर सलमान खान गेम खेलने का आरोप लगाते हैं। सलमान खान पूछते हैं टीना दत्ता से कि वह कौन सा गेम खेल रही हैं। और किसके साथ खेल रही हैं।

वीक हुईं तो बाहर चली गईं। मजबूत हुईं तो घर में आकर बवाल खड़ा कर दिया। सलमान कहते हैं कि पहले झगड़ा हुआ। म्यूजिक बजा और ये चल रहा है डांस। चिपक रहे हो, क्या है ये? शालीन इसके बाद सलमान से कहते हैं कि वह टीना के साथ इस तरीके से पेश नहीं आएं। यह सुनकर सलमान खान काफी गुस्से में आ जाते हैं। कुल मिलाकर इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान फायर मोड में नजर आयेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X