Bigg Boss 16 Promo: अंकित गुप्ता ने लगाई सबकी क्लास, टीना और शालीन ने किया प्यार का इजहार

Tina Datta, Shalin bhanot

बिग बॅास 16 में एक बार फिर से निम्रत कौर के कप्तान बनने के बाद नई हलचल दिखाई देगी। बिग बॅास 16 के नए प्रोमो में इस बार एंटरटेनमेंट का भंडार भरा पड़ा है। बिग बॅास सबसे पहले शालीन भनोट और टीना दत्ता को अंग्रेजी बोलने और साथ ही बिग बॅास पर आरोप लगाने के लिए फटकार लगाते हैं। शालीन भनोट और टीना को बिग बॉस की डांट पड़ती है जब वह कई बार गोल्ड बॅायज से बाहर की दुनिया और सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हैं।

बिग बॅास सभी घरवालों को बोलते हैं कि क्या वह गेम में रियल रहना चाहते हैं या फिर बाहर की जानकारी लेकर कोई नाटकीय मोड़ अपने गेम को देना चाहते हैं। इसी बीच घर में राशन का कार्य शुरू होता है। कैप्टन निम्रत कौर योगदान के हिसाब से सभी को रैंक करती हैं। उसी हिसाब से 1 मिनट के भीतर राशन को जुटाना होता है।

हालांकि निम्रत पर रैंकिंग के वक्त पक्षपात करने का आरोप भी लगता है। सभी प्रतिभागियों को अपने रैंक के हिसाब से राशन लेकर आना होगा। रैंक के दौरान अंकित गुप्ता को आखिरी नंबर पर जाकर खड़ा किया जाता है। जिससे वह भड़क पड़ते हैं और बोलते हैं कि अगर मैं कुछ नहीं करता और 9 वें वीक में यहां पर हूं तो आप सबके मुंह पर तमाचा है।

अंकित वैसे शो में काफी कम बोलते हैं लेकिन जब भी अपनी बात रखते हैं तो सबकी बोलती बंद कर देते हैं। शालीन भनोट और टीना दत्ता भी अपना इश्क दिखाते हुए शो में नजर आयेंगे। दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं। कुल मिलाकर बिग बॅास 16 का नवंबर 30 का एपिसोड प्यार, ड्रामा और बिग बॅास के एक्शन से भरपूर होगा। यहां देखिए आज के एपिसोड का प्रोमो । बता दें कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान और एमसी स्टैन पर खतरे की तलवार लटक रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X