Bigg Boss 16 Promo: टीना दत्ता ने खोया अपना आपा, शिव ठाकरे को बोलीं- गिरा हुआ,अपनी मां को बोल

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास 16 में वक्त के साथ सभी कंटेस्टेंट खुल कर गेम खेल रहे हैं। टीना दत्ता, निम्रत कौर और शिव ठाकरे के बीच कैप्टन बनने की जंग साफ दिखाई दे रही हैं। हाल ही में सामने आए प्रोमो में टीना दत्ता के साथ ऐसा कुछ होता है कि वह शिव ठाकरे को गाली देते हुए दिखाई देती हैं। यहां तक कि वह उनकी मां को भी इस लड़ाई में खींच लेती हैं। बिग बॅास 16 के सोमवार के प्रोमो में बिग बॅास शिव ठाकरे को बुलाते हैं और पूछते हैं कि वह किसे अगला कैप्टन बनाना चाहते हैं।

बिग बॅास कहते हैं कि जैसे की आप लोगों ने प्लानिंग की है, आप निम्रत कौर और टीना दत्ता में से किस को कप्तान बनाना चाहते हैं। शिव ठाकरे साफ तौर पर निम्रत कौर को कैप्टन बना देते हैं। जैसे ही टीना दत्ता को यह पता चलता है कि वह भड़क जाती हैं। टीना पहले दावा करती हैं कि वह 3 दिन भी निम्रत को कैप्टन नहीं रहने देंगी। इसके बाद शिव और टीना के बीच बहस होती है।

शिव कहते हैं कि टीना आपको बर्थडे गिफ्ट मिल गया है। टीना फिर शिव को गिरा हुआ नीच बोलती हैं। यह भी कहती हैं कि डियर जाकर अपनी मां को बोलना। जब लड़की सहज नहीं है तो उसे डियर मत बोलो। इसके बाद शालीन भनोट बीच में आकर पूरे मामले खास तौर पर टीना दत्ता को शांत करते हुए दिखाती हैं। शालीन से टीना कहती हैं कि वह किसी से डरती नहीं हैं।

नॉमिनेशन स्पेशल टास्क भी आज होने वाला है। जहां पर शालीन भनोट अपना बदला लेते हुए सुंबुल तौकीर खान को नॉमिनेट करते हैं। सुंबुल इस पर शालीन को पलटवार करती हैं। इसके साथ इस वीक कई चौंकाने वाले नॉमिनेशन शो में दिखाई देंगे। मिली जानकारी अनुसार इस वक्त घर में सुंबुल, सौंदर्या और अंकित कमजोर प्लेयर माने जा रहे हैं। इसके साथ शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री भी खबरें आना शुरू हो गई हैं। इस वीकेंड के खत्म होने के साथ शो में वाइल्ड कार्ड का बम फूट सकता है। फिलहाल यहां देखिए Bigg Boss 16 Promo Video

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X