Bigg Boss 16 Promo: शालीन ने की ऐसी हरकत, टीवी की इस बहू को आया पैनिक अटैक , हालत गंभीर

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 के गुरुवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। जहां पर टीना दत्ता, शालीन भनोट, निम्रत कौर, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सुंबुल तौकीर खान के बीच कलह देखने को मिलने वाला है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि शो आगे बढ़ने के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। बर्तन के मामले को लेकर टीना दत्ता यह कहती हैं कि कौन गंवार और जाहिल है जो ऐसे खाना खाता है। इस पर शिव ठाकरे सामने आकर शालीन से कहते हैं कि उनके कमरे में किसी ने आकर बोला कि कौन बदतमीज है। जाहिर लोग हैं। जो ऐसे थाली वैसे रखी हैं। टीना फिर सवाल पूछती हैं कि उन्होंने तो बोला ही नहीं। शिव ठाकरे और टीना दत्ता के बीच जुबानी जंग साफ तौर पर देखते को मिलती है।

बिग बॅास का 25 लाख का टास्क
निम्रत कौर के लिए कप्तानी करना और मुश्किल हो जाता है, जब 25 लाख को लेकर एक टास्क आता है। बिग बॅास घरवालों को टास्क देते हैं कि उन्हें या तो 25 लाख वापस पाने के लिए लड़ना होगा या फिर उन्हें पैसों के लिए कप्तानी से हाथ धोना पड़ेगा। कैप्टसीं टास्क के दौरान गार्डन एरिया में टास्क शुरू होता है।

सुंबुल के कारण 25 लाख प्राइज मनी से होगा बाहर
सुंबुल आकर अपना फोटो कैप्टन बनने के बोर्ड पर लगाती हैं और बोलती हैं कि 25 लाख के बदले उन्हें कप्तान बनना है। सुंबुल के इस बडडे फैसले पर अर्चना गौतम भड़क जाती हैं। वह सुंबुल से कहती हैं कि 25 लाख तेरे लिए गया था, तेरा फर्ज बनता है कि तू लाकर दे, तू तो कल चली जाएगी, इस पर सुंबुल जवाब देते हुए कहती हैं कि तुम्हारी जेब से गया है क्या।

निम्रत कौर पर शालीन का हमला
अर्चना इस पर कहती हैं कि शक्ल देखकर राजा-रानी बनो भैया। वहीं 25 लाख के टास्क के समय ही शालीन और निम्रत कौर की फाइट होती है। शालीन आपा खोते हुए निम्रत कौर पर निजी अटैक करते हैं। निम्रत कौर काफी गुस्से में आ जाती हैं।

निम्रत कौर को आया पैनिक अटैक
उन्हें इस बात का यकीन नहीं होता कि शालीन ने दोस्त हुए उन पर निजी अटैक किया है।शालीन इस दौरान दिमागी समस्या पर बात करते हैं। निम्रत कौर को यह उनके डिप्रेशन पर किया गया निजी हमला लगता है। इसके बाद निम्रत कौर को पैनिक अटैक आता है। उनकी हालत गंभीर हो जाती है।
CaptainC jaane wali hai Nimmo ki bigg Boss ke gar main or hone wali hai
— MudasSir (@S7Mudassir) November 30, 2022
1st wild card entry Anxiety Attack.#BB16 pic.twitter.com/XxZTMlK0GZ


Click it and Unblock the Notifications