Bigg Boss 16 कोर्ट में Gautam - Soundarya के रिश्ते पर सवाल, भड़कीं Gauahar Khan को याद आया इतिहास

बिग बॅास 16 में गौतम विज और सौंदर्य के रिश्ते को करण जौहर और सलमान खान ने फेक बताया है। दोनों का यह कहना था कि कैमरे पर दोनों का रिश्ता फेक लग रहा है। इसी के बाद से ही गौतम और सौंदर्य सभी घरवालों की नजर में आ गए हैं। यहां तक कि सौंदर्य से अपना रिश्ता साबित करने के लिए गौतम ने कैप्टन बनकर सबका राशन त्याग दिया।
ऐसे में बिग बॅास का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर अदालत टास्क के दौरान सभी घरवाले गौतम और सौंदर्य की लव स्टोरी को फेक बताने की कोशिश में जुट गए हैं। इस प्रोमो पर बिग बॅास फेम गौहर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॅास की अदालत में गोरी नागौरी और अंकित गुप्ता को जज बनाया गया है।
साजिद को छोड़कर सभी लोग गौतम और सौंदर्य के रिश्ते को फेक बताते हैं। गौतम और सौंदर्या अपना बचाव करते हैं।टीना के आरोपों का जवाब देते हुए सौंदर्या कहती हैं कि अगर हम फेक हैं। तो शालीन-टीना का रिश्ता क्या है? इस प्रोमो के सामने आने के बाद गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
साथ ही गौतम और सौंदर्य के रिश्ते पर सवाल उठाने को लेकर मेकर्स पर भी निशाना साधा है। गौहर खान ने लिखा है कि यह बहुत अनुचित है। बिग बॅास के इतिहास में कभी भी 2 लोगों को उनके व्यक्तिगत पसंद पर इस तरह के हमले का शिकार नहीं होना पड़ा है। बीबी के इतिहास में कई लोगों ने अपने व्यक्तित्व को नकली बनाया है।
लेकिन उन्हें दूसरों के द्वारा इस तरह शिकार नहीं होना पड़ा है। फैंस ने भी इस प्रोएमो पर रिएक्ट करते हुए लिखा है कि बिग बॅास सीजन 16 खराब होता जा रहा है। एक फैन ने लिखा है कि बिग बॅास की क्रिएटिविटी टीम के पास कोई नया आइडिया नहीं है। कपल के आगे-पीछे पूरा सीजन घूम रहा है। एक फैन ने लिखा है कि टीना -शालीन भी फेक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बिग बॅास के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











