Bigg Boss 16 : Sumbul के जोश से घबराए शालीन- प्रियंका ,फैंस ने बोला शेरनी की वापसी !

sumbul touqeer Khan

Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर इस वीक के नॉमिनेशन से पहले कैप्टन बनने को लेकर एक खास टास्क होने वाला है। सामने आए इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि शालीन भनोट और प्रियंका चहर चौधरी एक साथ गुट बनाकर सुंबुल तौकीर खान को कैप्टन की रेस से बाहर निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस गुलाबी टास्क में कुछ लोगों के कपड़े रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। कर्लस टीवी ने इसका प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

कैप्टेंसी टास्क के लिए सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट, प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता कैप्टन बनने को लेकर मैदान में आते हैं। ऐसा दिखाई दे रहा है कि सुंबुल को प्रियंका, शालीन और अंकित गुप्ता किसी भी कीमत पर कप्तान बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं। सुंबुल अकेले ही इस गेम को खेलती हुई नजर आती हैं। बाकी शालीन, प्रियंका और अंकित एक साथ गुट बनाकर खेलते हुए दिख रहे हैं।

टास्क को गार्डन एरिया में रखा गया है। जहां पर जो कप्तान बनने का दावेदार बना है उसके सफेद कपड़ो को रंगना है। वीडियो में आप देखेंगे कि सुंबुल, शालीन, प्रियंका और अंकित का चेहरा गुलाल के लाल रंग से भरा पड़ा हुआ है। टास्क खेलते वक्त प्रियंका कहती हैं कि अंकित आजा मैदान में अब तू। टास्क शुरू होने पर सुंबुल देखती हैं कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं है। जब शिव देखते हैं तो वह सुंबुल के लिए गेम में आगे आते हैं। निम्रत कौर भी सुंबुल को सपोर्ट करती हुई दिखाई देती हैं। शिव के आते ही शालीन कुछ कहते हैं फिर शिव शांत हो जाते हैं। इसके बाद सुंबुल कहती हैं कि घबराए गए सब कि इनके हाथ में रहना ही नहीं चाहिए कुछ। शालीन जाकर प्रियंका से कहते हैं कि अंकित को कैप्टन बनाना है।

सुंबुल कहती हैं कि जब अकेले खेलोगे, तब आना सामने। फिलहाल इस बात का इंतजार है कि घर का अगला कप्तान कौन होगा, अंकित गुप्ता कप्तान बनते हैं को प्रियंका चहर चौधरी के साथ शालीन और टीना को फायदा होगा। अगर सुंबुल कप्तान बनती हैं तो निम्रत, शिव, साजिद खान को इसका फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा। नॉमिनेशन से लेकर घर के राशन तक पर कप्तान बनने का असर दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X