..................... बिग बॅास 16 प्रोमो: अर्चना गौतम ने विकास पर फेंका गर्म पानी, शिव, एम सी स्टैन और अब्दु में से कौन होगा अगला कप्तान।Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 promo,archana gautam, vikas bigg boss, shiv, abdu rozik, mc stan, priyanka chahar choudhary, bigg boss 16 archana,bigg boss 16 news,bigg boss 16 today episode,बिग बॅास 16, बिग बॅास 16 प्रोमो, अर्चना गौतम, विकास बिग बॉस, शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, एम सी स्टैनBigg Boss 16 Promo archana gautam threw hot water on vikas next captain shiv, abdu aur mc stan - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 VIDEO: अर्चना ने विकास पर फेंका गर्म पानी, बिग बॅास इतिहास में सबसे बड़ी हिंसा,मिलेगी सजा

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास 16 का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर अर्चना गौतम एक बार फिर से अपना आपा खोते हुए नजर आ रही हैं। बिग बॅास का जो नया प्रोमो आया है वो काफी चौंकाने वाला है। जहां पर विकास और अर्चना हिंसक होते हुए दिखाई देंगे। अर्चना हर दिन किचन के मामले को लेकर हंगामा करती रहती हैं। इस बार भी अर्चना ने चाय पकाने को लेकर बवाल खड़ा कर दिया है।

वायरल हुए प्रोमो में दिखाया गया है कि विकास ने गैस पर चाय का पतीला रख दिया है। अर्चना सामने आकर विकास से कहती हैं कि यहां पर चाय नहीं बनेगी। अर्चना की बात को विकास अनदेखा करते हुए दिखते हैं। विकास के ना हटने पर अर्चना उनका हाथ पकड़कर धक्का देती हैं। विकास इस हरकत से गुस्से में आ जाते हैं। अर्चना गैस पर मौजूद गर्म पानी के पतीले को ऐसे उठाती हैं कि पूरा पानी यहां-वहां बिखर जाता है।

प्रियंका चाहर चौधरी चिल्लाकर कहती हैं कि तू पागल है क्या, दूसरे पर पानी क्यों फेंक रही है। अर्चना की हरकत से विकास भी काफी भड़क जाते हैं। फिर विकास बर्तन पटक देते हैं। यह देखकर वहां मौजूद शिव, निम्रत, सुंबुल और श्रीजीता के साथ साजिद खान भी चौंक जाते हैं। पूरा मामला काफी बिगड़ जाता है। शालीन आकर विकास को पकड़ लेते हैं।

इसके साथ इस बार घर में कप्तान बनने की रेस में शिव, अब्दू और एमसी स्टैन एक दूसरे के खिलाफ होंगे। कैप्टन के चुनाव के लिए सभी स्टेज पर आकर अपना भाषण बोलते हैं। जिसे सबसे अधिक वोट मिलेगा वो ही घर का अगला कप्तान बनेगा। बता दें कि अर्चना गौतम ने इससे पहले शिव ठाकरे का गला पकड़ा था, अब यह हरकत उन्हें वीकेंड पर या फिर पूरे सीजन के लिए भारी पड़ सकती है। बिग बॅास इसके लिए अर्चना को कड़ी सजा सुना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X