Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास इतिहास में ऐसा हादसा, Archana ने दबाया Shiv का गला, फिर होगी वापसी !

बिग बॅास 16 का प्रोमो सामने आया है। जहां पर अर्चना गौतम अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही हैं। बिग बॅास 16 के घर में अब्दु रोजिक को घर का कप्तान फिर से बनाने के बीच में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच काफी बहस 2 दिनों से जारी है। ऐसे में अर्चना गौतम ने ऐसा कुछ कर दिया है, जो बिग बॅास के इतिहास में कभी भी नहीं हुआ है। बुधवार के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच मामला काफी गर्म हो गया। आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच काफी लड़ाई देखने को मिलेगी।
जहां किचन एरिया में अर्चना अपना आपा खो देती हैं। इसके बाद वह शिव ठाकरे का गला पकड़ लेती हैं। इसके बाद इस हरकत पर अर्चना के सामने सुंबुल तौकीर खान भी आकर खड़ी हो जाती हैं। बताया जा रहा है कि अर्चना की इस हरकत पर बिग बॅास उन्हें सीधे तौर पर घर से बाहर कर देते हैं। मिली जानकारी अनुसार शिव ठाकरे का गला अर्चना ने इस हद तक दबाया है कि उनके गले पर निशान भी पड़ गए हैं। बिग बॅास ने अर्चना को बाहर निकालने का फैसला शिव पर ही छोड़ा है।
शायद शिव ठाकरे ने अर्चना गौतम को शो बाहर लेने का निर्णय दिया। इस पूरे मामले में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि अर्चना गौतम ने अपनी इस हरकत पर बिग बॅास से माफी मांगी है। वह इस शो में वापसी कर फिर से विनर बनने का सपना देख रही हैं।
अब अर्चना की वापसी होती है या नहीं यह तो वीकेंड के वार के एपिसोड के बाद ही पता चलेगा। इस वीक घर से बेघर होने के लिए गोरी नागौरी, सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका नॉमिनेट हैं। पूरे चांस हैं कि गोरी इस वीक घर से बाहर हो जायेंगी। क्योंकि बीते दो बार से घर में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हो रहा है। इस पूरे वीक में अर्चना की हरकत पर सलमान खान का क्या स्टैंड होगा, यह देखना भी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











