अर्चना ने की ऐसी हरकत, MC Stan ने खुद को किया बाथरूम में बंद, Bigg Boss का चौंकाने वाला फैसला!

Recommended Video
Bigg Boss 16 Promo:बिग बॅास 16 में अर्चना गौतम और एम सी स्टैन कै बीच की लड़ाई एक बड़ा खतरनाक मोड़ लेने वाली है। दोनों की लड़ाई पर बिग बॅास भी एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं। बिग बॅास 16 के 3 जनवरी के एपिसोड में एम सी स्टैन और अर्चना के बीच कप्तानी के टास्क के बाद गंदी लड़ाई देखने को मिली।
अर्चना और एम सी स्टैन की लड़ाई झाड़ू लगाने के दौरान शुरू हुई। जो कि बाद में काफी हद से ज्यादा बढ़ता चला गया। दोनों ने एक दूसरे माता-पिता को भी लड़ाई के बीच में घसीट कर लेकर आ गए हैं। अर्चना की हरकतों से परेशान होकर एम सी स्टैन ने खुद को बाथरुम तक में बंद कर लिया। इतना ही नहीं अब्दु रोजिक, साजिद और शिव ठाकरे के समझाने के बाद भी एमसी स्टैन अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे थे। अर्चना से हुई लड़ाई के बाद एम सी स्टैन काफी दुखी और गुस्से में दिखाई दिए। शिव ठाकरे ने उन्हें काफी समझाया।
लेकिन एमसी स्टैन बिग बॅास के घर के सामान तोड़ते हुए नए प्रोमो में दिखाई दे रहे हैं। स्टैन से यह कहते हुए शिव ठाकरे नजर आते हैं कि खुद के साथ कुठ ऐसा-वैसा नहीं करना है।एम सी स्टैन बिग बॅास के घर का सामान तोड़ते हुए घर में हल्ला मचा देते हैं। एमसी स्टैन को काफी शांत करने की कोशिश शिव ठाकरे करते हैं। स्टैन बार-बार कहते हैं कि उन्हें बिग बॅास के घर से बाहर जाना है।
इस पर साजिद कहते हैं कि जाकर एक झापड़ लगा दे तो तू बाहर हो जाएगा। यह सुनने के बाद एमसी स्टैन अर्चना को मारने के लिए जाते हैं और बोलते हैं कि मैं उसको सच में मारेगा। स्टैन को रोकते हुए शिव कहते हैं कि साजिद सर मस्ती कर रहे हैं। इसके बाद बिग बॅास सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाते हैं। इसके बाद बिग बॅास सभी घरवालों को कोई सजा सुनाते हैं। यहां देखिए इसका प्रोमो।


Click it and Unblock the Notifications











