Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट की एंट्री से मचेगी क्रिसमस में धूम, Mc Stan- Shalin को सलमान ने सिखाई गाली?

Recommended Video
Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास 16 का यह वीकेंड का वार क्रिसमस की मस्ती और गिफ्ट से भरा होने वाला है। पिछले वीक घर से अब्दु रोजिक बाहर हुए थे। काम के कारण उन्हें शो से बाहर जाने की अनुमति मेकर्स ने दी थी। वहीं अब यह खबर आयी है कि छोटे भाईजान अब्दु रोजिक वीकेंड पर घर में सरप्राइज के तौर पर एंट्री लेने वाले हैं। शो के भीतर उनके दोस्त शिव ठाकरे, निम्रत कौर, एमसी स्टैन, साजिद खान और सुंबुल तौकीर खान के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा। बीते एपिसोड में देखा गया कि निम्रत कौर और शिव ठाकरे अब्दु को उनकी क्यूट सी बातों के लिए याद करते हैं।
वहीं दूसरी तरफ रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख घर के भीतर एंट्री करके सभी घरवालों के साथ एक स्पेशल टास्क करते हुए नजर आयेंगे। बिग बॅास का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर पर रितेश देशमुख और जेनेलिया घरवालों के साथ एक स्पेशल टास्क करते हैं। साजिद और रितेश की दोस्ती भी शो में देखने को मिलने वाली है। रितेश और जेनेलिया ोसलमान के साथ डांस भी करते हैं।
सलमान खान की क्लास भी दिखाई देने वाली है। एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच हुए नॅामिनेशन के झगड़े पर सलमान अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर करते हैं। सलमान खान कहते हैं कि आप दोनों अपने कारण खुद की मां-बहन को क्यों गालियां दे रहे हैं। सलमान की डांट से शालीन और एम सी स्टैन की हालत खराब हो जाती है। शालीन के बर्ताव के लिए सलमान उन्हें फटकार लगाते हैं। एमसी स्टैन भी सलमान के हाथ से इस बार बचते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीक घर से बेघर होने की प्रक्रिया भी होगी। ऐसे में कौन घर से बाहर निकलता है यह देखना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला होगा। बता दें कि शो को 4 वीक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। फैंस को काफी सरप्राइज आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications