Bigg Boss 16 Promo: Abdu ने सौंदर्या का बनाया मजाक, Sajid की तोड़फोड़, निम्रत ने प्रियंका को दी गाली

बिग बॅास 16 के सोमवार 7 नवंबर के प्रोमो में फैंस को काफी मसाला देखने को मिलने वाला है। बिग बॅास 16 के घर में सौंदर्या और गौतम के बीच का रोमांस लगातार चर्चा में है। सौंदर्या को कई बार बताया गया है कि गौतम केवल गेम के लिए उसके साथ है। लेकिन फिर भी गौतम और सौंदर्या की जोड़ी को तोड़ना मुश्किल लग रहा है।
आज के एपिसोड में सौंदर्या और गौतम एक दूसरे के करीब होते हुए दिखाई देंगे। वह दोनों एक दूसरे को किस करेंगे। दोनों के बीच के इस रोमांस को देख अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। अब्दु कहते हैं कि कुछ देर बाद दोनों बाथरूम में चले जायेंगे। इसके बाद वह हंसते हैं। अब्दु फिर सौंदर्या की कॅापी करने लगते हैं। वह शिव ठाकरे की गोद में बैठकर ठीक वैसा ही करने लगते हैं जैसे कि सौंदर्या और गौतम करते हुए दिखाई देते हैं।
दोनों की यह मस्ती का प्रोमो काफी मजेदार है। वहीं प्यार के साथ घर में लड़ाई और गाली भी सुनाई देगी। प्रियंका चहर चौधरी और निम्रत कौर के बीच घर के खाने को लेकर बहस होती है। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें कम खाना दिया जा रहा है। जिस पर निम्रत सफाई देने लगती हैं। मामला इतना आगे बढ़ जाता है कि निम्रत के मुंह से प्रियंका के लिए गाली निकल जाती है।
प्रियंका इसके बाद अंकित से कहती हैं कि वह निम्रत के सामने कभी उनके लिए खड़े नहीं होते हैं। प्रियंका वहां से रोते हुए चली जाती हैं। खाने को लेकर गौरी और साजिद खान के बीच भी बहस होती दिखाई देती है। गौरी बिना अपने कमरे के सदस्यों साजिद, शिव, स्टेन को पूछे बिना कमरे का खाना बांटने लगती हैं। इस पर साजिद और शिव गौरी पर आरोप लगाते हैं कि वह बिना बताए कैसे किसी को बताए बिना खाना किसी और कमरे के कंटेस्टेंट को दे सकती हैं, इसके बाद साजिद का गुस्सा इतना भड़क जाता है कि वह बिग बॅास की प्रॉपर्टी पर हमला करते हैं। कुल मिलाकर आज बिग बॅास के घर में खाने पर मामला गर्म होता दिखाई देगा।


Click it and Unblock the Notifications