Bigg Boss 16 Promo: टास्क के बाद Shalin-Tina के रिश्ते में दरार, टूटी Shiv- MC Stan की दोस्ती

Bigg Boss 16

बिग बॅास 16 में दोस्ती और प्यार के रिश्तों में दरार आती हुई दिखाई देगी। बिग बॅास 16 में बीते वीक कोई भी नॉमिनेशन नहीं हुआ। इसके बाद से सभी का गेम कड़क होता हुआ दिखाई दे रहा है। बिग बॅास 16 में इस वक्त केवल कुछ लोगों का रिश्ता ही दिख रहा है। एम सी स्टैन और शिव ठाकरे की दोस्ती शो में काफी वीक पहले से साफ दिखाई दे रही हैं।

इस वीक एक टास्क के बाद दोनों की दोस्ती में दरार आती हुई दिखाई देगी। जिसकी वजह अब्दु रोजिक होंगे। दूसरी तरफ टीना दत्ता और शालीन भनोट के प्यार में कड़वाहट दिखाई देगी। टीना दत्ता की पुरानी बात के सबके सामने खुलासे के बाद शालीन उनसे लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शालीन सबके सामने कहते हैं कि उन्होंने कभी भी पीठ के पीछे भी टीना दत्ता की बुराई किसी से नहीं की है। लेकिन टीना ने उनके बारे में गलत बात बोली है।

गार्डन एरिया में गौतम विग के साथ एमसी स्टैन अपने दिल का हाल बताते हैं और कहते हैं शिव का उन्होंने हमेशा साथ दिया है। लेकिन विश्वास के लिए किसी को चुनने की बारी आई तो उन्होंने अब्दु रोजिक को चुना। एमसी कहते हैं कि उन्हें यहां पर किसी का गेम नहीं समझ आ रहा है। ऐसा मालूम होता है कि एमसी अपने दोस्त शिव की टास्क के दौरान लिए गए फैसले से नाराज हैं।

साथ ही सोमवार के एपिसोड में बिग बॅास 16 के घर में अब्दु रोजिक फीमेल कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए अपना फोन नंबर देते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि गौतम विग के कप्तान बनने के बाद घर के सारे रिश्ते बदलते हुए दिख रहे हैं। साथ ही सुंबुल की वीकेंड पर क्लास लगने के बाद अब हर कोई हर मामले में अपनी राय रखने से पीछे नहीं हट रहा है। जल्द ही इस वीक के नॅामिनेशन का टास्क भी सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X