Bigg Boss 16 Promo- कैटरीना का डांस, Sumbul पर भड़के Salman- बाप की बात नहीं सुनी

Salman Khan, Bigg Boss 16

बिग बॅास 16 का नया प्रोमो सामने आया है। जहां पर वीकेंड का वार पर सलमान खान अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आयेंगे। बिग बॅास के वीकेंड का वार शुक्रवार के एपिसोड में सलमान खान की खास मेहमान होंगी कैटरीना कैफ और भूत पुलिस की पूरी टीम। विकी कौशल से शादी के बाद पहली बार सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ दिखाई दे रहे हैं। जहां पर दोनों टिप टिप बरसा पानी पर मस्ती भरा डांस करते हुए दिखाई देंगे। इसी के साथ सलमान खान के साथ मंच पर ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी

पिछले वीक जहां पर करण जौहर ने आकर घरवालों की क्लास लगाई थी। वहीं इस वीक सलमान खान के निशाने पर ऐसे 2 कंटेस्टेंट हैं जो कि शो में केवल भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं। सुंबुल तौकीर खान और अंकित को सलमान खान शो में कंफर्ट जोन में रहने के लिए क्लास लगाते हैं। सुंबुल को सलमान खान समझाते हैं कि वह पूरे एपिसोड में केवल पीछे खड़ी हुई दिखाई देती हैं। अंकित को सलमान खान यह कहते हैं कि क्या उन्हें अब इस शो में नहीं रहना है।

सलमान खान का गुस्सा इस वीक सभी पर बरसने वाला है। अब्दु रोजिक के भावुक होने पर भी सलमान खान टिप्पणी करते हुए आयेंगे। यहां तक कि प्रियंका को भी सलमान खान की फटकार का निशाना बनना पड़ेगा। सलमान खान शुक्रवार के एपिसोड में सुंबुल से कहते हैं कि आज की तारीख में आप मिसाल बनी हो। उनके लिए जो पीछे पड़ी रहती हैं। रोती रहती हैं। शिकायत करती रहती हैं।

वह आगे कहते हैं कि आप अपनी ,सीट से उठकर खड़ी हो जाए। पीछे चली जाइए। लिविंग एरिया के सोफे के पीछे चले जाइए। बेडरूम के पैसेज में चले जाइए। हर एपिसोड में आप पीछे जाती जा रही हैं। आपको बता दें कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। उम्मीद की जा रही है कि 2 लोग शो से बाहर हो सकते हैं। गोरी नागोरी और सौंदर्या शो से बाहर निकल सकते हैं। इसी के साथ शो में गेम को और भी मजबूत करने के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X