Bigg Boss 16 Promo: कप्तान बनने के लिए Nimrit ने छोड़ा खाना, Sumbul- Shalin की दोस्ती टूटी

बिग बॅास 16 का बुधवार का एपिसोड दोस्तों के बीच की लड़ाई के साथ कप्तान बनने के टास्क को दिखाएगा। अर्चना गौतम की कप्तानी खत्म होने के साथ बिग बॅास सभी घरवालों को कप्तान बनने का मौका देते हैं। कप्तानी के लिए एक बार फिर से घर में जंग होती हुई दिखाई देगी। दिन की शुरुआत में अब्दु, शिव, एमसी स्टेन और गोरी नागोरी से होती है।
अब्दु रोजिक नॉमिनेट होने के बाद दुखी है। वह यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि एक बार दोस्त, हमेशा दोस्त, एक बार लड़ाई, फिर कुछ नहीं। इसके बाद बिग बॅास कप्तान बनने का टास्क देते हैं। जहां पर खाना और कप्तान के बीच में से किसी एक को चुनना होगा। इस बार भी कई कंटेस्टेंट के चेहरे सामने आते हुए दिखाई देंगे।
टास्क के दौरान गार्डन एरिया में एक कुर्सी रखी गई है। जो सबसे पहले इस कुर्सी के पास पहुंच जाएगा। वह नया कैप्टन होगा। लेकिन पूरी गेम तो बिग बॅास के हाथ में है। यह इस बार आसान नहीं होगा। घर का नया कप्तान बनने के लिए शिव कुर्सी के पास पहुंचते हैं। बिग बॅास यह सूचित करते हैं कि भोजन बांटना और कप्तानी के कार्य को मिला दिया जाएगा।
बाकी के सभी कंटेस्टेंट को या तो खाना चुनना है। या फिर कप्तान को गद्दी से उतारना है। या फिर कप्तान के साथ कुर्सी पर जाना है। निमृत अपनी समझ का इस्तेमाल करते हुए राशन पर शिव की कप्तानी चुनती हैं। प्रियंका और सौंदर्या उनके इस बर्ताव पर फटकार लगाते हैं। दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क के दौरान शालीन ने सुंबुल को नहीं चुना। इस वजह से सुंबुल और शालीन की दोस्ती में दरार भी साफ दिखाई पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications
