Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास के घर में हुई चोरी, इस गलती पर मेकर्स ने लिया सबसे बड़ा फैसला !

बिग बॅास 16 में साजिद खान को कैप्टन बनाने के बाद बिग बॅास ने गेम में राजा वाला ट्विस्ट ला दिया है। बिग बॅास 16 में बुधवार 16 नवंबर का एपिसोड मसालेदार होने वाला है। जहां पर सबसे पहले किचन की ड्यूटी को लेकर अर्चना और प्रियंका चहर चौधरी के बीच बहस होती है। मामला इस कदर बढ़ जाता है कि अर्चना को साजिद किचन ड्यूटी से बाहर कर देते हैं।
इसके बाद पूरा घर अर्चना के खिलाफ नजर आता है।प्रियंका पर अर्चना फुटेज लेने का आरोप लगाती हैं। वहीं शिव ठाकरे यह धमकी देते हैं कि अर्चना अगर सीधे से लाइन पर नहीं आती हैं तो वह उनका सामान फेंक देंगे। आखिर इस लड़ाई का क्या होगा, यह आज के एपिसोड में पता चलेगा। दूसरी तरफ घर पर काम बांटने के लिए साजिद खान चिट सिस्टम लेकर आते हैं। बिग बॅास इस पर साजिद को फटकार लगाते हैं और बोलते हैं कि आपको इसके लिए सजा मिलेगी।
लेकिन आप राजा है इसलिए आपके बदले उस इंसान को सजा मिलेगी, जिसने साजिद की मदद की है। सुंबुल तौकीर खान को राजा के पसंदीदा सदस्य से हटाकर गैर पसंदीदा सदस्यों की टुकड़ी में शामिल कर दिया जाता है। राशन को लेने के लिए भी एक टास्क होता है। जहां पर राजा का गोदाम बिग बॅास लेकर आते हैं।
राजा के गोदाम पर छापा मारना होगा।जो कि राशन से भरा पड़ा हुआ है। लाइट बंद दोने पर गोदाम के भीतर जाना है और चोरी शुरू करती है। जब तक कि कप्तान चक्कर समाप्त करके बजर नहीं बजाता है। इसके साथ ही बिग बॅास के इतिहास में पहली बार सभी घरवालों की बाहर सिगरेट पीने वाली हरकत पर भी बिग बॅास कोई कड़ा फैसला लेते हुए दिखाई देंगे। कुल मिलाकार आज के एपिसोड में टास्क के साथ सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। टीना अपने अंदाज में शालीन के बिस्तर पर उनके लिए फूलों से हैप्पी बर्थडे का मैसेज लिखती हैं। लेकिन दोनों के बीच टकरार जारी रहती हुई दिखाई देती है।


Click it and Unblock the Notifications