..................... बिग बॅास 16 सलमान खान की फिल्म में प्रियंका चाहर चौधरी करेंगी काम।Bigg Boss 16 Priyanka Chahar choudhary work with Salman Khan film here read - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 : प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी सलमान खान की हीरोइन, शो के बाद बड़ी फिल्म!

Priyanka Chahar choudhary, Bigg Boss, Salman Khan

Bigg Boss 16:बिग बॅास के ऐसे बहुत कम कंटेस्टेंट रहे हैं जिन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलता है। बिग बॅास शो खत्म होने के बाद यह पता चलता है कि आखिरकार कौन है जो सलमान की फिल्म में काम करने वाला है। लेकिन इस बार यह पहले ही होता हुआ दिखाई दे रहा है। बिग बॅास 16 में सलमान खान की सबसे अधिक फटकार प्रियंका चाहर चौधरी को पड़ी है।

प्रियंका चाहर चौधरी ही ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो कि सलमान खान के साथ जल्द किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बन सकती है। सलमान खान ने सिमी गरेवाल से बातचीत करते हुए बिग बॅास के 2 कंटेस्टेंट के साथ काम करने की ख्वाहिश जताई है। एक खबरी द्वारा शेयर की गई जानकारी अनुसार सलमान खान ने यह बताया है कि वह बिग बॅास 16 के कौन से 2 कंटेस्टेंट हैं, जिनके साथ काम करेंगे।

जब सलमान खान से सिमी ग्रेवाल ने ये पूछा कि वह किन बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ काम करना चाहेंगे, इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि वह साजिद खान और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम करना भविष्य में पसंद करेंगे। प्रियंका के फैंस इस खबर पर रिएक्शन देते हुए काफी खुश हो रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी की तो लॉटरी निकल गई।

बिग बॅास के एक यूजर ने लिखा है कि सलमान खान को हीरे की परख आखिरकार हो गई। बता दें कि सलमान खान ने अभी तक बिग बॅास के ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं जिन्हें अपनी फिल्मों में अवसर दिया है। गौतम गुलाटी, एली अवराम, शहनाज गिल, महक चहल और सना खान। आपको बता दें कि यह भी खबर आ रही है कि सलमान खान बीच के कुछ वीकेंड का वार के एपिसोड को होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान की जगह करण जौहर वीकंड के पार पर बिग बॉस होस्ट करते हुए नजर आयेंगे। सलमान खान सीधे बिग बॅास 16 के फाइनल वीक में दिखाई दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X