Priyanka Chahar के भाई ने बिग बॅास मेकर्स पर लगाया गंभीर आरोप- बहन को धमकी दी, भारत देख रहा है

Priyanka Chahar Brother: बिग बॅास 16 में प्रियंका चहर चौधरी ने एक नहीं कई दफा बिग बॅास पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कई बार वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी प्रियंका को उनकी दोस्ती और रिश्ते को लेकर आईना दिखाया है।मंगलवार के एपिसोड में वह रोते हुए दिखाई दीं। उन्होंने इशारे में कहा कि कई बार उन्हें शो पर गलत समझा गया है। प्रियंका यह कहते हुए दिखाई पड़ती है कि सही करने के चक्कर में वह हर बात गलत हो जाती हैं।
अंकित के साथ भी उनकी खटपट जारी है। इस बीच प्रियंका चहर चौधरी के भाई ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक पोस्ट साझा किया है। प्रियंका के भाई ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी बहन को ताना मारा जा रहा है। वह यह भी कह रहे हैं कि मेकर्स उनकी बहन को बुली कर रहे हैं। प्रियंका चहर चौधरी के भाई योगेश चौधरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि परी दीदी सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप हर दिन उसे ऐसे ही तोड़ते रहें।
भले ही आप देखें कि वह एक स्माइल के साथ सब कुछ ले रही है। वह मानसिक तौर पर परेशान है। उसे घेरना, धमकाना और नेशनल टीवी पर ताना मारना वैसा ही है जैसे आप किसी बुली कल्चर को ग्लोरिफाई कर रहे हैं। क्योंकि असली जिंदगी में बुली वाले जीतते नहीं हैं। उन्हें सजा मिलती है। नेक दिल वालों की जीत होती है।
आप हमारे समाज के लोगों को कौन से बहुमूल्य वचन और संदेश भेज रहे हैं। इसलिए कृपया अच्छे बने। भारत देख रहा है। योगेश चौधरी के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रियंका के फैंस प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि हम प्रियंका के साथ है। उनके साथ शो में गलत हो रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि आपको यह पूरा नोट मेकर्स को भेजना चाहिए। कई लोग ऐसे भी हैं, जो प्रियंका चहर चौधरी को बिग बॅास का विनर बता रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि बिग बॅास 16 का विजेता प्शिव ठाकरे या फिर प्रियंका चहर चौधरी में से कोई एक बनेगा। यह दोनों शो के टॅाप 2 माने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
