Bigg Boss 16 Promo- Abdu Rozik को हुआ प्यार , शालीन से रिश्ता खत्म कर, रोईं Tina Datta 

Bigg Boss 16

बिग बॅास 16 के 20 अक्टूबर के एपिसोड से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। बिग बॅास 16 के प्रोमो वीडियो सामने आया है। जहां पर टीना दत्ता, अब्दु रोजिक, निम्रत कौर और मान्या सिंह के साथ शालीन भनोट पूरे एपिसोड में मसाला देते हुए नजर आयेंगे। इस सीजन के सबसे क्यूट सदस्य अब्दु रोजिक को आखिरकार प्यार होता हुआ दिखाई दे रहा है।

चैनल ने नया प्रोमो रिलीज किया है। जहां पर अब्दु रोजिक पूरे घर में निम्रत कौर के पीछे-पीछे घुमते हैं। शिव ठाकरे यह कहते हुए नजर आते हैं कि अपना लड़का जवान हो गया है। दूसरी तरफ टीना दत्ता अकेले रोती हैं।

शालीन यह देखकर कहते हैं कि यह किस तरह का गेम है, जैसा कि आपने 19 अक्टूबर के एपिसोड में देखा था कि शालीन और टीना एक दूसरे के साथ कमरा बदलने को लेर लड़ाई करते हैं। शालीन कहते हैं कि टीना ने अपना बर्ताव से उनका दिल तोड़ दिया है। वहीं टीना कहती हैं कि शालीन गेम खेल रहे हैं।

इसके साथ पूरे घर में एक स्पेशल टास्क बिग बॅास आयोजित करेंगे। बिग बॅास के सामने सभी को एक दूसरे की चुगली करनी होगी। मान्या सिंह यह कहती हैं कि सुंबुल के दिल में शालीन के लिए कुछ तो खास है। जब भी टीना दत्ता पास आती हैं शालीन के तो सुंबुल को यह जरा भी अच्छा नहीं लगता है। वैसे आपको बता दें कि इस सीजन में अभी तक कोई ऐसा कंटेस्टेंट नहीं है जो कि विनर की खूबी के साथ सामने आ रहा है। प्रियंका और अंकित भी शिव ठाकरे के खिलाफ प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X