..................... बिग बॅास 16 नॉमिनेशन टास्क सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट की फाइट, यहां देखिए प्रोमो।Bigg Boss 16 Nomination task Sumbul touqeer khan shalin bhanot fight watch promo here - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 का धमाकेदार Promo- नॉमिनेशन के बाद रोते हुए Sumbul ने दिया Shalin को करारा जवाब

Sumbul touqeer khan, Shalin Bhanot, Tina Datta

बिग बॅास 16 में खाने के टास्क के कारण सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते में दरार आ गई है। शुरू से शो में सुंबुल तौकीर खान और शालीन की दोस्ती दिखाई दी है। सुंबुल के पिता ने शो पर आकर एक्ट्रेस को समझाया कि शालीन उनका फायदा उठा रहे हैं। लेकिन फिर शालीन के साथ सुंबुल ने अपनी दोस्ती को जारी रखा।

लेकिन अब दोनों के बीच जो दरार आई है, उसकी वजह टीना दत्ता बनी हैं। बिग बॅास 16 के नए प्रोमो में सुंबुल और शालीन के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। सोमवार के एपिसोड में बिग बॅास ने सभी कंटेस्टेंट को अपने पसंद की खाने की लिस्ट देने को बोला। लेकिन खाना दो में से किसी एक को ही मिले इसे तय हर बार घंटी बजने पर कोई एक कंटेस्टेंट बिग बॅास के आदेश पर करेगा। जब बारी सुंबुल की आती है तो उन्हें साजिद और टीना में से किसी एक को खाना देने के लिए बोला जाता है।

सुंबुल अपनी पसंद के हिसाब से साजिद खान का चुनाव करती हैं। इसके बाद टीना के कहने पर शालीन काफी गुस्सा हो जाते हैं। वह सुंबुल पर तेजी से चिल्लाते हैं। वहीं बिग बॅास के मंगलवार के प्रोमो में सुंबुल पूरी तरह से शालीन से अपनी दोस्ती खत्म करते हुए दिखाई देती हैं। शालीन से सुंबुल कहती हैं कि उन्हें उनकी दोस्ती नहीं चाहिए। वह आगे कहती हैं कि अरे आप कौन हो मुझसे आके उनके लिए लड़ने वाले। मुझ पर चिल्लाने वाले। इसके बाद भी यह नार्मल नहीं होगा।

नॉमिनेशन टास्क के दौरान शालीन को टीना,सुंबुल और गौतम के बीच से किसी एक को नॅामिनेशन से बचाना है। वह जिसे ज्यादा फूल देंगे वह सुरक्षित हो जाएगा। शालीन एक फूल सुंबुल को देते हैं और बाकी के फूल टीना को। शालीन से जो एक फूल सुंबुल को मिलता है वह वो भी कचरे में फेंक देती हैं। शालीन से बहस के बाद सुंबुल यह तय करती हैं वह कभी भी उनके साथ बात नहीं करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X