Bigg Boss 16 Nomination: छाईं कप्तान Sumbul , अर्चना और प्रियंका से जबरदस्त फाइट!

Bigg Boss 16

Boss 16 Nomination: बिग बॅास 16 के घर में पहली दफा एक साथ तीन कप्तान देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को हुए टास्क के आधार पर टीना दत्ता, सुंबुल और सौंदर्या को घर का कप्तान बनाने का अवसर मिला है। इसके साथ मंगलवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होता हुआ दिखाई देगा।

जहां पर घर के तीनों कप्तान में से टीना, सुंबुल और सौंदर्या के सामने बजर होगा। जो भी पहले बजर दबाएगा उसे एक विशेष अधिकार मिलेगा। इसके बाद नॉमिनेशन टास्क के दौरान जिस भी कंटेस्टेंट को एक से अधिक बजर मिलता है वो इस वीक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। जो भी कप्तान बजर दबाने में सफल होता है उसे यह अधिकार मिलता है कि वह किसी एक नॉमिनेशन कंटेस्टेंट को सुरक्षित बचा सकती हैं।

इस पूरे टास्क के दौरान प्रियंका चहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान के बीच जुबानी जंग होते हुए दिखाई देगी। जहां पर प्रियंका के हर जवाब पर मुंह तोड़ रिएक्शन देते हुए सुंबुल दिखाई देती हैं। कप्तान बनने के बाद सुंबुल पूरे नए अंदाज के साथ दिख रही हैं। वह किचन एरिया में भी अर्चना गौतम के साथ भिड़ते हुए दिखाई देती हैं। अर्चना खाने का काम रोकते हुए अपने लिए चाय बनाना चाहती हैं। कप्तान सुंबुल कहती हैं कि उन्हें उनका बनाया हुआ नियम मानना ही होगा।

सुंबुल का यह रंग कप्तान बनने के बाद देखते हुए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस वीक कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होगा, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। यहां देखिए इसका प्रोमो। बता दें कि इस वीक टीआरपी पर भी बिग बॅास 16 छाया हुआ है। टॅाप 10 शो के भीतर बिग बॅास 16 जाने में सफल हो पा रहा है। इस शो के टॅाप कंटेस्टेंट की बात की जाए तो शिव ठाकरे, प्रियंका चहर चौधरी, अर्चना गौतम और निम्रत कौर का नाम सबसे ऊपर शामिल है। यहां देखिए वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X