..................... बिग बॅास 16 नॅामिनेशन 7 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक, टीना दत्ता, गौतम विग, शिव ठाकरे, गोरी नागौरी नॅामिनेटड डबल एलिमिनेशन।Bigg Boss 16 nomination 7 contestant nominated Shiv thakare and Abdu cry double elimination - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 नॅामिनेशन: 7 कंटेस्टेंट Nominated , नॅामिनेट होकर रोने लगे Abdu- Shiv, देखिए VIDEO

Bigg Boss 16

बिग बॅास 16 में इस वीक नॅामिनेशन में घरवालों को आपस में मिलकर दो लोगों में से किसी एक को सुरक्षित करना था। ऐसे में सबसे पहले टीना दत्ता और निम्रत को गौतम विग और शालीन भनोट में से किसी एक को सेफ करना है और कोई एक नॅामिनेट होगा। टीना पूरी तरह से शालीन के लिए लड़ती हैं। इस वीक निम्रत और टीना साथ मिलकर शालीन भनोट को सुरक्षित करते हैं। गौतम विग को नॅामिनेशन में डाल देते हैं। बिग बॅास 16 की कप्तान अर्चना अपनी पॅावर का इस्तेमाल करते हुए गोरी नागौरी को सीधे तौर पर नॅामिनेट करती हैं।

अब्दु और साजिद खान को निम्रत कौर और अंकित में से किसी एक को सेफ करना है। दोनों मिलकर अंकित को सुरक्षित करते हैं। निम्रत नॅामिनेट होती हैं। प्रियंका और शिव ठाकरे को एमसी स्टेन और सौंदर्या में से किसी एक को बचाना है। दोनों मिलकर सौंदर्या को नॅामिनेट किया है। शालीन और सौंदर्या को मिलकर शिव और सुंबुल में से किसी एक को सेफ करना है। जाहिर सी बात है कि शिव ठाकरे नॅामिनेट हो जाते हैं। गौतम और सुंबुल को मिलकर प्रियंका और अब्दु में से किसी को बचाना है।

दोनों मिलकर प्रियंका को सुरक्षित करते हैं। अब्दु इस वीक नॅामिनेट होते हैं। अंकित और एमसी स्टेन को मिलकर टीना और साजिद में से किसी एक के सेफ करना है। साजिद को दोनों मिलकर सुरक्षित करते हैं। मिली जानकारी अनुसार इस वीक डबल नॅामिनेशन हो सकता है। साथ ही आने वाले वीक में घर में 2 लोगों की एंट्री हो सकती है। अब्दु नॅामिनेशन से दुखी हो जाते हैं। वह शिव ठाकरे को गले लगाकर रोने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X