Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में होगा खास ट्विस्ट, सलमान खान ने नए प्रोमो के साथ बढ़ाई उत्सुकता
'बिग बॉस 16' को शुरू होने में अब अधिक समय नहीं रह गया है। 1 अक्टूबर से 'बिग बॉस' के 16वें सीजन को सलमान खान लेकर आएंगे और हर दिन रोमांच और मनोरंजन से भरा ये शो अपने दर्शकों को एंटरटेन करेगा। शो के अब तक कई प्रोमो सामने आ चुके हैं लेकिन, हमेशा की तरह इस बार भी प्रतिभागियों के नामों पर संशय बरकरार है। अब मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ जाएगी।
इस नए प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं- 'इस बार कांचा चीना के मांडवा तक में 'बिग बॉस' का खौफ होगा। इस प्रोमो में सलमान खान काले रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। वो खुद काले रंग की कुर्सी के पास खड़े हैं और प्रोमो के बैकग्राउंड में भी सबकुछ काला है। 'बिग बॉस' के इस प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।'

वहीं, सलमान खान अपने दबंग अंदाज में कहते हैं- 'कांचा चीना के मांडवा पर भी सिर्फ 'बिग बॉस' का खौफ छाएगा। 'बिग बॉस 16' गेम बदलेगा क्योंकि 'बिग बॉस' खुद खेलेगा।' इस प्रोमो को सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मांडवा तक छाएगी अब 'बिग बॉस 16' की आवाज, जब होगी सीजन 16 की शुरुआत। देखिए 'बिग बॉस 16', 1 अक्टूबर से, रात 9.30 बजे, सिर्फ कलर्स पर'
'बिग बॉस' के पहले जारी किए गए प्रोमो में ये जरूर बताया गया है कि 'बिग बॉस' खुद भी इस बार गेम खेलेंगे लेकिन इसका प्रारूप क्या होगा ये तो 1 अक्टूबर के बाद ही पता चलेगा। लेकिन, अब तक जारी प्रोमो में सलमान खान कभी मोगैम्बो तो कभी गब्बर सिंह के लुक में दिख रहे हैं। अब 'बिग बॉस 16' को लेकर दर्शकों का सारा सस्पेंस 1 अक्टूबर को ही खत्म होगा।


Click it and Unblock the Notifications