Bigg Boss 16 Nomination: मान्या सिंह बाहर, नॉमिनेशन के लिए कुर्बानी, टीना दत्ता या शालीन ?

बिग बॅास 16 में मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह के बाहर होने के बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वीक घर से बेघर होने का टास्क काफी दिलचस्प तरीके से होता हुआ दिखाई देगा। जहां पर हर कोई दो की जोड़ी में आकर दो लोगों के नॉमिनेशन का फैसला करेगा। इसका एक प्रोमो सामने आया है।
जहां पर टीना दत्ता और निम्रत कौर को गौतम और शालीन में से किसी एक को मिलकर नॉमिनेट करना है। कोई एक सुरक्षित हो जाएगा। टीना दत्ता अपने खास दोस्त शालीन को सुरक्षित करना चाहती हैं। तो वहीं निम्रत कौर अपने दोस्त गौतम को इस हफ्ते बेघर होने से बचाना चाहती हैं।
टीना और निम्रत इसे लेकर आपसी बहस करते हुए नजर आते हैं। निम्रत अपने दोस्त गौतम को शालीन से कमजोर बताती हैं। टीना कहती हैं कि शालीन लगातार एलिंमिमेशन में आ रहे हैं। जो कि उनके लिए सही नहीं है। बिग बॅास के एक और प्रोमो में निम्रत कौर और सौंदर्य को अंग्रेजी बोलने के लिए सभी के सामने सजा सुनाते हैं।
वहीं अब्दु रोजिक का डिस्को डांसर वाला अंदाज भी सोमवार के एपिसोड को हाईलाइट करेगा। बता दें कि बिग बॅास 16 से बाहर आने के बाद मान्या सिंह ने कहा है कि उनकी जगह शो से सुंबुल तौकीर खान को बाहर आना चाहिए था। सुंबुल शो में खो गई हैं। वह अपना गेम नहीं समझ पा रही हैं। मान्या सिंह ने कहा कि उन्हें पता था कि वो ही शो से बाहर आयेंगी। मिली जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में मान्या सिंह की फिर से शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications