Bigg Boss 16 Live: फैंस के लिए बुरी खबर, Mc Stan ने Shalin पर किया हमला, शो से बाहर !

बिग बॅास 16 में अर्चना गौतम और शिव की फाइट के बाद अब एम सी स्टैन और शालीन भनोट के बीच हाथापाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिपोर्ट अनुसार एम सी स्टैन ने गुस्से में आकर शालीन भनोट पर हमला किया है। यह सारा मामला शुरू हुआ है टीना दत्ता के कारण। टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच बुधवार के एपिसोड में लड़ाई देखने को मिली। इसके बाद टीना दत्ता ने शालीन की किसी भी प्रकार से मदद लेने से इंकार कर दिया है। आने वाले एपिसोड में टीना दत्ता को किसी वजह से पैर में चोट लग जाती है। शालीन उनकी देखभाल करते हैं। टीना का पैर शालीन दबाते हैं। टीना इस पर शालीन पर चिल्लाती हैं। जिसके बाद एमसी स्टैन वहां आता हैं। वह शालीन को टीना से दूर रहने के लिए बोलते हैं। लेकिन शालीन लगातार टीना का पैर दबाते रहते हैं। शालीन और स्टैन में इसे लेकर बहस होती है।

शालीन ने स्टैन को दी गाली
शालीन के मुंह से स्टैन की मां के लिए गाली निकल जाती है। इसके बाद एमसी स्टैन सामान उठाकर शालीन को मारने के लिए उनके पीछे भागते हैं। लेकिन शालीन को चोट नहीं लगती हैं। जिस तरह से एमसी स्टैन शालीन के पीछे मारने के लिए दौड़ते हैं इस पर बिग बॅास और सलमान खान वीकेंड पर कोई एक्शन लेते हुए नजर आ सकते हैं।

एमसी स्टैन घर से बाहर हो जायेंगे?
एम सी स्टैन और शालीन भनोट के बीच हाल ही में शिव ठाकरे के कारण दोस्ती देखने को मिली है। यह सब शिव के ग्रुप में एक साथ हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन के फैंस इस मामले में उनका साथ दे रहे हैं। इस पूरी घटना को लेकर वीकेंड के वार पर चर्चा भी हो सकती है। क्या स्टैन घर से बाहर होंगे?

साजिद खान की सलमान लगायेंगे क्लास
द खबरी ने इस संबंध में जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। मिली जानकारी अनुसार वीकेंड का वार पर सलमान खान सिगरेट को खुले आम पीने के लिए साजिद खान की क्लास लगा सकते हैं। नॅामिनेशन टास्क पर भी चर्चा हो सकती है।

वीकेंड के वार पर एमसी स्टैन पर होगा फैसला
साथ ही शालीन और टीना दत्ता के रिश्ते और अर्चना के फालतू के झगड़े के खिलाफ भी सलमान खान वीकेंड पर बात करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस बार साजिद खान को सलमान खान कई मामलों में फटकार लगाते हुए दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











