Bigg Boss 16 Shiv Thakare: ट्रॉफी हारने के बाद भी खुशी से फूले नहीं समा रहे शिव, 'बिग बॉस' विनर को लगाया गले

Bigg Boss 16 MC Stan Shiv Thakare Video: 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में जब सलमान खान शिव ठाकरे और MC Stan का हाथ पकड़कर खड़े थे तो सबको लगा कि इस बार शिव ठाकरे ही 'बिग बॉस' की ट्रॉफी अपने नाम कर जाएंगे. लेकिन शो के अंत में हुआ कुछ अलग ही और ट्रॉफी आ गई MC Stan के खाते में. शिव ठाकरे के फैंस इस फैसले से काफी ज्यादा आहत हुई लेकिन लगता है शिव नहीं. बल्कि उन्होंने अपना काफी बड़ा दिल दिखाया और MC Stan की खुशी में तो कुछ इस तरह शामिल हुए जैसे कि वो ही जीते हैं और लोगों को शिव का ये बर्ताव उनके दिलों को छू रहा है।
MC Stan को लगाया गले
हाल ही में MC Stan और शिव ठाकरे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग शिव ठाकरे के और भी ज्यादा दीवाने हुए जा रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एमसी स्टेन मीडिया से बात कर रहे है और फिर वो अपना रैप गाने लग जाते हैं तभी वहां पर शिव ठाकरे आते हैं और कहते हैं बिग फैन. MC Stan भी जैसे उन्हें देखते हैं गले से लगा लेते हैं और सिर्फ गले ही नहीं लगाते बल्कि उनके ऊपर ही चढ़ जाते हैं. आपको बता दें, MC Stan और शिव ठाकरे काफी अच्छे दोस्त हैं और बिग बॉस के घर में रहते हुए उन्होंने एक-दूजे का खूब साथ दिया। दोनों 'बिग बॉस' में बनाई गई मंडली का हिस्सा भी थे और वे चाहते थे कि मंडली में से ही कोई इस बार 'बिग बॉस 16' का विनर हो।
शिव का करियर
शिव ठाकरे के करियर की बात करें तो पहली बार शिव ठाकरे को 'रोडीज' में देखा गया। MTV के रोडीज के बाद वो 'बिग बॉस मराठी' में शामिल हुए और उस शो के विनर बनकर बाहर निकले। आपको बता दें कि यह 'बिग बॉस मराठी' का दूसरा सीजन था और इस सीजन में शिव बतौर कॉमनर बनकर गए थे और डंके की चोट पर यह शो जीत कर आए थे। शिव ठाकरे की इस जीत ने उनकी कामयाबी पर चार-चांद लगा दिए। घर से बाहर आते ही वो मराठी टेली इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गए। आज शिव अपने टैलेंट की बदौलत काफी मोटी कमाई कर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications