Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन के फैंस ने सड़कों पर कर दी ऐसी हरकत, बिग बॅास फिनाले पर वोट की आंधी

Bigg Boss 16 Finale:बिग बॅास 16 अपने फिनाले की तरफ है। शो को उसके 5 फाइनल कंटेस्टेंट मिल गए हैं। अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे। बिग बॅास 16 के यह पांच नाम गुरुवार के एपिसोड में अपने बिग बॅास 16 के सफर की झलक देखने वाले हैं। इसी के साथ शो के बाहर भी फैंस का पूरा सपोर्ट इन सभी को मिल रहा है।
अर्चना गौतम के पिता उनके लिए रास्ते पर खड़े होकर वोट की अपील कर रहे हैं। तो नहीं शालीन भनोट का परिवार उनके लिए पूरा करवा रहा है। इस बीच एमसी स्टैन के फैंस सड़क पर उतर आए हैं। फिनाले से एकदम करीब एमसी स्टैन के फैंस का जोश आसमान पहुंच गया है। एमसी स्टैन के फैंस मुंबई की सड़कों पर बैनर- पोस्टर लेकर निकल पड़े हैं।
एमसी स्टैन के सफर की बात की जाए तो वह इस शो में फैंस के सपोर्ट के कारण टिकने में कामयाब हुए हैं। कई दफा ऐसा हुआ है कि स्टैन कई एपिसोड में दिखाई भी नहीं दिए हैं। लेकिन शालीन भनोट और अर्चना गौतम से उनका झगड़ा शो की हाईलाइट रहा है। शिव ठाकरे के साथ उनकी खास दोस्ती भी शो पर दिखाई दी है। बिग बॅास के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कंटेस्टेंट की भाषा को इतना अधिक पसंद किया गया है।
खासतौर पर इस सीजन में मंडली की चर्चा सबसे अधिक हुई है। शिव ठाकरे, निमृत कौर, सुंबुल तौकीर खान, अब्दु रोजिक के साथ एमसी स्टैन की दोस्ती को शो में सबसे अधिक पसंद किया गया है। पहली दफा बिग बॅास के किसी सीजन में इतना बड़ा ग्रुप देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार बिग बॅास 16 के टॅाप 3 कंटेस्टेंट में एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम शामिल है। देखना होगा कि कौन इस सीजन का विनर बनता है।


Click it and Unblock the Notifications











