Bigg Boss 16 ने घटाई Sumbul Touqeer की 50 फीसदी फीस, एक्ट्रेस के पिता ने लगाई फटकार !

sumbul touqeer khan

Sumbul Touqeer Khan Fees:बिग बॅास 16 को 4 वीक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार शो को मिली टीआरपी के बाद यह फैसला किया गया है। इस शो के सभी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस सीजन की सबसे अधिक कमाई करने वाली कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान है।वहीं एक वेबसाइट की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि सुंबुल की 50 फीसदी फीस कम कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सुंबुल को हर वीक के लिए 12 लाख दिए जा रहे हैं।

लेकिन अब इसे घटाकर 6 लाख कर दिया गया है। सुंबुल को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा है। इस वजह से मेकर्स ने यह फैसला किया है। लेकिन अब सुंबुल के पिता तौकीर खान ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। सुंबुल के पिता ने कहा है कि यह सिर्फ चेहरा बचाने के लिए अन्य प्रतियोगियों की टीमी द्वारा की गई पीआर नौटंकी है।

वह आगे कहते हैं कि ये सिर्फ दूसरे पीआर द्वारा सुंबुल की छवि या लोकप्रियता से डर कर, साइडलाइन करने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि सुंबुल शो के अंदर काफी अच्छा गेम खेल रही हैं। सुंबुल के फैंस उसे बिग बॅास के घर में देखकर बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि सुंबुल तौकीर खान का गेम बीते कुछ दिनों में काफी बदला है।

वह अब खुल कर अपना पक्ष सामने रख रही हैं। ऐसे में फैंस भी काफी उत्साहित हैं कि उन्हें सुंबुल को खुलकर खेलने को देखने को मिल रहा है। याद दिला दें कि सुंबुल इस सीजन की सबसे अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट हैं। इसी के साथ इस वीक भी बिग बॅास 16 ने वोटिंग लाइन बंद की है। खबर है कि घर में जल्द अब्दु रोजिक की भी वापसी होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X