Bigg Boss 16 Live- पहली प्रतियोगी निमृत कौर अहलूवालिया को घर में जाते ही मिली ये पावर, एंट्री लेते ही धमाका!

बिग बॉस 16 (Bigg Boss) 16 की धमाकेदार शुरुआत कलर्स (Colors) पर हो चुकी है और एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस रियालिटी शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि बिग बॉस खुद इस शो को खेलेंगे। टास्ट काफी दमदार और अलग होने वाले हैं।
बिग बॉस 16 की पहली प्रतियोगी के तौर पर छोटी सरदारनी फेम निम्रत कौर अहलूवालिया पहले प्रतियोगी बनकर घर में पहुंची हैं और घर के अंदर जाते ही बिग बॉस ने उनको बहुत जिम्मेदारी दी और इस टास्क के तौर पर एक स्पेशल पावर दे दी है।
जी हां, निम्रत कौर अहलूवालिया अपनी मर्जी से हर प्रतियोगी का बेड डिसाइड करेंगी। ये फैसला करने का अधिकार बिग बॉस ने उनके दे दिया है। गौरतलब है कि निम्रत कौर अहलूवालिया ने बताया कि वो एक वकील भी हैं। निमृत पहले से ही काफी मशहूर हैं और उनको देखना काफी शानदार होने वाला है।
फैंस के दिलों पर राज करने वाला ये शो इस बार लोगों को फिर से कैसे एंटरटेन करता है ये तो वक्त बताएगा लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं। काफी जल्दी प्रतियोगियों के नाम से पर्दा उठेगा।
अगर इस शो के इस सीजन की बात करें तो इस बार सर्कस थीम वाले बिग बॉस 16 के घर में चार बेडरूम होने वाले हैं और इसके साथ ही एक 'मौत का कुआं' और जकूज़ी भी है। इस बार कप्तान के लिए अलग से रूम बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











