Bigg Boss 16 : 1000 करोड़ की फीस मिलने पर सलमान खान बोले- ED और इनकम टैक्स नोटिस करता है

मुंबई में मंगलवार को सलमान खान ने बिग बॉस 16 का आगाज किया। इस दौरान सलमान खान ने बताया कि इस सीजन का पहला कंटेस्टेंट अब्दु रोज़िक हैं, जो उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा होंगे। मीडिया के सवालों का जवाब देते समय सलमान ने 1000 करोड़ रूपए की फीस मिलने को लेकर भी खुलासा किया। सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में चार महीने में कंटेस्टेंट के साथ जुड़ाव हो जाता है। जब मैंने बिग बॉस शुरू किया था तो लोग एक सही पैटर्न में गेम खेलते थे। फिर जब लोगों ने आगे चलकर ये गेम देखा तो प्रोफेशनल की तरह गेम खेला, गलत गेम भी खेला।

उनको ऐसा लगता है कि हमें दिखाई नहीं देता है। लेकिन हमें सब दिखता है। फिर जब उन पर वो चीज उल्टी पड़ती है तो वह बिग बॉस और चैनल पर आरोप लगाते हैं। हमारा शो निष्पक्ष हैं और ये देखना है कि कोई हद पार ना करें। कई बार ये मुझे परेशान कर देता है। कुछ लोग सीमा के बाहर जाते हैं तो उन्हें लिमिट में लाने के लिए मुझे अपनी हद के बाहर जाना होता है।

Bigg Boss 16

आप लोग एक घंटा देखते हो,कई सारी चीज़ें काट देनी पड़ती है। घर के भीतर क्या हो-रहा है, आपको पता नहीं चलता है, कभी ऐसा लगता है कि सलमान ने ज्यादा बोल दिया पर हमें पता है कि वो किस स्तर तक पहुंच गए थे। उस वक्त फेयर रहना होता है,ये बताना होता ही कि वो इंसान अपनी हद पार नहीं कर सकता है।

बिग बॉस 16 के लिए 1000 करोड़ रुपए की फीस मिलने के सवाल पर सलमान ने जवाब दिया कि अगर मुझे ये मिल जायेगा तो मैं अपनी पूरी जिंदगी में काम नहीं करूंगा।लेकिन एक दिन ऐसा आया कि मिलेगा।अगर ये मिल भी जाए तो मेरे ऐसे बहुत सारे ऐसे खर्चे हैं वकील की फीस,वहां पर भी सलमान खान हैं। एक सलमान पैसा लाता है और दूसरा सलमान ले जाता है,मुझे एक हजार का एक चौथाई भी नहीं मिल रहा हैं , ये जो बड़ा चढ़ाकर आप या फैंस आंकड़ा निकालते हैं ये इनकम टैक्स (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) भी नोटिस करता है।

सलमान ने यह भी बताया कि उनकी मां बिग बॉस नहीं देखती हैं, मां को लगता है कि अब बिग बॉस थोड़ा ज्यादा हो गया है। उन्होंने बिग बॉस 14 के बाद शो नहीं देखा हैं। वो मुझे राय देती हैं कि इन लोगो को फटकार लगाना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X