Bigg Boss 16: क्या अब सलमान खान को रिप्लेस कर करण जौहर बनेंगे शो के होस्ट, जानें सच्चाई?

'बिग बॉस 16' देश का सबसे पॉपुलर टीवी शो है। सलमान खान पिछले आठ सीजन से इसे होस्ट कर रहे हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि सलमान खान बिग बॉस 16 को होस्ट करने के लिए तैयार नहीं हैं। सलमान खान की खासियत है कि बिग बॉस के घर के अंदर चाहे कितनी भी कठिन परिस्थिति हो, वो अच्छे से निपटाते हैं और वीकेंड का वार में प्रतिभागियों को समझाते भी हैं कि वो कहां गलती कर रहे हैं।
लेकिन, बिग बॉस से जुड़ी खबरों का अपडेट देने वाली ट्विटर हैंडल 'द खबरी' की मानें तो अब अगले सप्ताह से करण जौहर सलमान खान से होस्टिंग की कमान लेने वाले हैं। 'बिग बॉस' का 'वीकेंड का वार' सलमान खान की वजह से मजेदार होता है। वो कभी प्रतिभागियों को डांटते हैं तो कभी प्यार से बात करते हैं। बिग बॉस के दर्शक मानते हैं कि सलमान खान से बेहतर तरीके से कोई इस शो को हैंडल नहीं कर सकता है।
बता दें कि, बिग बॉस 16 के तीसरे सप्ताह में जब सलमान खान डेंगू की वजह से शो होस्ट नहीं कर पाए थे तब, करण जौहर ने ही शो को होस्ट किया था और अब कहा जा रहा है कि सलमान खान का करार भी खत्म होने वाला है। हालांकि, इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं साझा की गई है लेकिन 'द खबरी' की मानें तो सलमान खान के बाद अब करण जौहर शो की मेजबानी करेंगे।
हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शो के फिनाले को सलमान खान ही होस्ट करेंगे और विजेता की घोषणा भी हर साल की तरह वो खुद करेंगे। फिलहाल तो फैंस भी यही चाहते हैं कि, किसी भी हाल में सलमान खान ही शो को होस्ट करें क्योंकि वीकेंड का वार सलमान खान के बिना दर्शकों को फीका नजर आता है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो बिग बॉस के घर से श्रीजिता डे का सफर समाप्त हो गया है। अब अपकमिंग एपिसोड में अब्दू रोजिक भी घर से जा सकते हैं। अब्दू रोजिक का घर से जाना, घरवालों के लिए और खासकर शिव ठाकरे के लिए भी काफी इमोशनल मोमेंट होगा।


Click it and Unblock the Notifications












