Bigg Boss 16 Grand Premiere - बिग बॉस के लिए इस एक्ट्रेस को मिली सबसे ज्यादा फीस, बाकी के contestant पीछे

Bigg Boss 16 Grand Premiere से पहले यह साफ हो गया है कि बिग बॉस 16 में इस बार सबसे अधिक फीस के साथ टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान भी एंट्री लेने वाली है। हालांकि अभी इस खबर पर मुहर नहीं लगी है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि इमली शो से इमली की भूमिका में Sumbul Touqeer khan सुंबुल तौकीर खान ने Salman Khan के शो बिग बॉस में एंट्री लेने के लिए सबसे अधिक फीस चार्ज की है।
सुंबुल ने स्टार प्लस के शो इमली से लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे में बिग बॉस में आने के लिए सुंबुल को हर सप्ताह के लिए लाखों की फीस ऑफर की गई है। दावा किया गया कि उन्हें बिग बॉस 16 के बाकी सभी contestant के मुकाबले सबसे अधिक फीस दी गई है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सुंबुल तौकीर खान को एक हफ्ते के लिए 12 लाख की फीस दी जा रही है।
लेकिन फीस को लेकर अभी तक कोई तय जानकारी नहीं आई है। वैसे बिग बॉस मेकर्स ने अभी तक किसी भी Bigg Boss contestant के नाम से पर्दा नहीं हटाया है।लेकिन खुद सुंबुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस 16 में जाने की तरफ इशारा दिया है। उन्होंने कपड़ों से भरी एक सूट केस की तस्वीर शेयर की है।साथ में उन्होंने लिखा है कि नए सफर की शुरुआत।
गौरतलब है कि बिग बॉस इतिहास के सबसे अधिक कमाई करने वाली हाई फीस को घर लेकर जाने वाले कंटेस्टेंट की बात की जाए तो इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली का नाम शामिल है। ज्ञात हो। कि इस बार बिग बॉस खुद ये गेम खेलेंगे और पूरे शो की थीम सर्कस रखी गई है। चार बेडरूम के साथ मौत का कुंआ और पिछले सीजन के कुछ लोकप्रिय इस बार भी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications