Bigg Boss 16 Premiere से पहले 6 बिग स्टार्स को मिली लाखों की फीस, आने से किया इंकार, पूरी list Leak

बिग बॅास 16 का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार को होगा। ऐसे में इस बार भी टीवी के कई बड़े चेहरों को मोटी फीस के साथ शो में लाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी कई बिग सेलेब्स को बिग बॅास करने का प्रस्ताव मिला और उन्होंने इसके लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया। बिग बॅास एक कंट्रोवर्शियल शो है,ऐसे में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो कि इस विवादित शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

Salman Khan. Bigg Boss 16

आपको बता दें कि हर साल कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें शो का प्रस्ताव दिया जाता है और वह इसके लिए साफ तौर पर इंकार कर देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से ऐसे सेलेब्स हैं जो कि करोड़ों और लाखों की फीस मिलने के बाद भी शो में आने से इंकार कर चुके हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है जो कि बिग बॅास शो के फैंस हैं और लगातार शो देखते हैं और साथ ही अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए पोस्ट भी शेयर करते हैं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया बिग बॅास 15 में गेस्ट के तौर पर दिखाई दी थीं, और घर में एंट्री भी मारी। बताया जाता है कि उन्हें शो का प्रस्ताव मिला था लेकिन वह इसके लिए इंकार कर चुकी हैं।अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह सलमान खान की फैन हैं लेकिन वह घर के अंदर नहीं जाना चाहेंगी।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की लोकप्रिय बहू हैं और हर साल उनका नाम शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के लिए खबरों में छाया रहता है। इस साल भी उन्हें शो में बुलाए जाने की खबर थी, जिसके लिए एक्ट्रेस ने साफतौर पर इंकार कर दिया। एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें नहीं पता कि वह कभी बिग बॉस करेंगी या नहीं। इसका कारण वह अंतर्मुखी है और अपने पति से दूर रहना उसे डराता है। वह उनसे अधिक समय तक दूर नहीं रह सकती।

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर दिल मिल गए अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह कभी भी बिग बॉस में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने कुछ रियलिटी शो किए हैं।

फैसल खान

फैसल खान

आमिर खान के भाई फैसल खान ने खुलासा किया कि उन्होंने बिग बॉस 16 में होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फीड पर इस बारे में बात की।

शमा सिकंदर

शमा सिकंदर

शमा सिकंदर ने भी साफ तौर पर कहा है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बन सकती हैं, उन्होंने इसके लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया है, एक्ट्रेस को कई दफा बिग बॅास का प्रस्ताव मिल चुका है।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इस बार खतरों के खिलाड़ी में नजर आयी थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह बिग बॉस करेंगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X