BiggBoss16: पहली बार होगा बिग बॉस का इतना बड़ा ग्रैंड फिनाले, जानिए आप कहां और कैसे देख सकते हैं

biggboss16

BiggBoss16: कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला रियालिटी शो बिग बॉस आज के वक्त का सबसे ज्यादा चर्चित शो हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक इसको लेकर चर्चाएं और विवाद देखने को मिल जाते हैं। फिलहाल इस शो का 16वां सीजन चल रहा है जिसका कल यानी 12 फरवरी को फिनाले हैं। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट तो मिल गए हैं परंतु इंतजार अब विनर का हैं। तो चालिए हम आपको बताते हैं कि इस बार का ग्रैंड फिनाले कैसे और कहां होगा।

बिग बॉस 16 का फिनाले कलर्स चैनल पर शाम 7-12 बजे तक देखा जा सकता है। इस सीजन के आखिरी एपिसोड को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

सूत्रों की माने तो ऐसी खबरें है कि इस बार का ग्रैंड फिनाले पिछले सीजन से काफी अलग और बहुत ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास इवनिंग का इंतजाम किया है, जिसमें एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी जाएगी। ऐसा पहली बार होगा कि बिग बॉस का फिनाले एपिसोड पूरे पांच घंटे चलेगा। जैसा कि होता है कि अपने पसंदीदा सदस्य के लिए एक्स कंटेस्टेंट्स चियर करते हैं इस बार भी होगा लेकिन कुछ खास अंदाज में। और दर्शक भी अपने पसंदीदा सदस्य के लिए हौसला बढ़ने के गाने गाते दिखेगें। वहीं फाइनलिस्ट के परिवार वाले और दोस्त भी स्टेज पर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा बात करें पांच फाइनलिस्ट की तो खबर है कि शालीन भनोट 'बिजली' गाने पर डांस करने वाले हैं। वहीं, अर्चना गौतम अनारकली सूट में 'बिजली गिराने' गाने पर डांस करती देखी जाएंगी। वहीं प्रियंका, शिव और स्टैन भी अपनी परफॉमेंर्स देगें।

वर्तमान में बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है, यह सीजन आज तक का सबसे ज्यादा पॉपुलर सीजन हैं। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और शो को उसके पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं। लेकिन हर तरफ से चाहे फिर सेलेब्स हो, आमजनता हो या फिर परिवार और दोस्त लोग हो, हर कोई अपने पसंदीदा सदस्य को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

Read more about: biggboss16
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X