Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की गलती पर भड़कीं Gauahar Khan ने कर दिए 4 ट्वीट-नेता का नाम उछाला

बिग बॅास 16 के लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे का गला दबाने के कारण अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। फिलहाल एक बार फिर से उन्हें शो पर वापस लेकर आया जाएगा। लेकिन कहीं ना कहीं सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम और शिव ठाकरे में से कौन सही है, इसे लेकर बहस छिड़ गई है। इस पूरे मामले को लेकर गौहर खान ने अर्चना गौतम का समर्थन करते हुए बैक टू बैक कई सारे पोस्ट शेयर किए हैं। बिग बॅास की विनर गौहर खान ने इस मामले को लेकर यह कहा है कि शिव ठाकरे ने अर्चना को उकसाया है।
Raat se planning shuru thi . Safal hogaya Shiv ! Archana gave him what he wanted in a silver platter . Silly girl . Fell for his extreme provocation n bullying .
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 10, 2022
वो भी पूरे प्लान के साथ। जिसके बाद अर्चना ने अपना आपा खो दिया। गौहर खान ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि दीदी बोलने का बस, क्या यह उकसाने का प्लान नहीं है? इसके बाद एक और मैसेज शेयर करते हुए गौहर खान लिखती हैं कि किसी का गला पकड़ना गलत है। बहुत गलत और इसके लिए सजा भी मिलनी चाहिए।
Didi didi bolneka bassss ….. isn’t that a plan for provocation?????
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 10, 2022
अपनी बात को आगे रखते हुए गौहर खान कहती हैं कि क्या मैं पूछ सकती हूं कि जब जाति, संप्रदाय और वर्ग के बारे में बोलना गलत है तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के नेता के नाम को बार-बार उछालना गलत नहीं है? दीदी दीदी कौन है? अर्चना का पक्ष सामने रखते हुए गौहर खान ने फिर से कहा कि अर्चना फिजिकल हुईं। उन्हें बाहर होना चाहिए। हिंसक होना अलाउड नहीं है।
Holding someone’s neck is bad ! Very bad ! N punishable ! But can I pls Ask jaati , sampraday , sect , ke baare mein bolna galat hai , toh kisi national party ke respected leader ke naam ko baar baar uchaalna galat nahi hai ????? Didi didi kaun hai ??? #provoked
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 10, 2022
काश, पुराने सीजन में भी ऐसा कुछ हुआ होता। गौहर ने यह भी लिखा है कि रात से प्लानिंग शुरू थी। सफल हो गया शिव। अर्चना ने उसे वही दिया जो उसे चाहिए था। पागल लड़की। उसके चलते प्रवोक हो गई। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिव ठाकरे को गलत बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि अर्चना की यह हरकत सही नहीं है। गुरुवार के एपिसोड में अर्चना गौतम ने कई बार बिग बॅास और शिव से गुजारिश की कि उन्हें माफ करके शो में रहने दिया जाए। वीकेंड के वार के बाद अर्चना गौतम की शो पर वापसी होगी। मीडिया रिपोर्ट में इसे तय बताया गया है।
Archana got physical , must be eliminated….. absolutely. Getting physical should not be allowed . Just wish it was followed in the last few seasons alike . ! #facts
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 10, 2022


Click it and Unblock the Notifications











