Bigg Boss 16 Wild Card: कौन हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री गोल्डन बॅाय सनी ? सलमान के साथ फोटो VIRAL

Bigg Boss 16 First Wild Card: बिग बॅास 16 में कंटेस्टेंट से लेकर फैंस तक वाइल्ड कार्ड एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक नाम सामने आ रहा है जो शो में वाइल्ड कार्ड के लिए फाइनल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तर बिग बॅास के मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन जो कंटेस्टेंट घर में जाने वाला है उसने खुद अपना नाम सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है।
बिग बॅास 16 में गोल्डन बॅाय नाम से लोकप्रिय सनी नानासाहेब वाघचौरे की शो में एंट्री हो रही है। सनी ने खुद ही अपनी एंट्री को इंस्टाग्राम के जरिए कंफर्म कर दिया है। सनी नानासाहेब ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॅास की एक पोस्ट शेयर करके लिखा है कि आखिरकार मेरा सपना सच हो गया। बिग बॅास 16 में एंट्री हो रही है।
सनी के इस पोस्ट को द खबरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात यह है कि सनी नानासाहेब ने कई साल पहले सलमान खान से भी मुलाकात की। बताया जाता है कि सनी के पास गोल्ड की कई चीजें हैं। उनके पास गोल्ड का फोन, गोल्ड के जूते और कार भी गोल्ड प्लेटेड हैं। सनी अपने पूरे शरीर पर सोना पहनते हैं।
इसी वजह से उन्हें गोल्डन बॅाय बोला जाता है। सनी अपने पैर में भी सोने के जूते पहनते हैं। हाथ में जो फोन है वो भी सोने का है। यानी कि ऊपर से नीचे तक वह सोने से लदे हुए रहते हैं। काफी साल पहले सनी ने खुद की तस्वीर वायरल होने पर कहा था कि मुझे बचपन से गोल्ड काफी पसंद है। यही वजह है कि वह इतना सोना अपने बॅाडी पर पहनते हैं। सनी की कई सारी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। विवेक ओबेरॅाय के साथ उनकी फोटो करीना कपूर खान के साथ भी है।
सनी जहां भी जाते हैं अपने साथ 2 सुरक्षाकर्मी लेकर जाते हैं। बता दें कि पहले से ही एमसी स्टैन शो में अपना टशन लेकर आए हैं। ऐसे में गोल्डन बॅाय क्या धमाल लेकर आयेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। अगले वीकेंड के वार तक सनी की एंट्री शो में होने की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
