BB 16 Wild Card: Fahmaan को गले लगाकर Sumbul बोलीं-तू सच में आ गया, फैंस का इंतजार खत्म

Recommended Video
Fahmaan Khan Bigg Boss 16 Promo: बिग बॅास 16 में सुंबुल तौकीर खान, शालीन भट्ट और टीना दत्ता के बीच का रिश्ता कड़वाहट से भर गया है। वहीं नए प्रोमो के सामने के आने के बाद इमली शो के फैंस काफी उत्साहित हो जायेंगे। जी हां, सुंबुल खान के सबसे खास दोस्त फहमान खान की शो में एंट्री हो गई है। फहमान खान का जिक्र तब से शुरू हुआ है, जब सुंबुल की पहली दफा एंट्री हुई थी। सुंबुल कई बार शो के बाहर भी बोल चुकी हैं वह फहमान खान की सबसे करीबी दोस्त हैं।
हालांकि दोनों का रिश्ता दोस्ती है या प्यार यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। वहीं बिग बॅास का नया प्रोमो देखकर फैंस को अली गोनी की जैस्मिन भसीन के लिए एंट्री जरूर याद आयी होगी। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि शालीन भनोट और टीना दत्ता भड़कते हुए दिखाई देते हैं। शालीन सामान को लात मारते हैं। वहीं टीना दत्ता कहती हैं कि टीवी पर उनकी बेइज्जती की जा रही है।

शो में फहमान की एंट्री, टीना और शालीन देखते रह गए
इसके लिए दोनों ही सुंबुल तौकीर खान पर आरोप लगाते हैं। शालीन कहते हैं कि सुंबुल ही हमारे पास आती है। इसके बाद सुंबुल का रोकर बुरा हाल हो जाता है और निम्रत उनके लिए डॅाक्टर को लाने के लिए बोलती हैं। बिग बॅास फिर अनाउसमेंट करते हैं कि घर में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो रही है।

सुंबुल ने भागकर फहमान को गले लगाया
ऐसे में सभी घरवाले लिविंग एरिया में आ जाते हैं। फहमान खान की एंट्री होती है। सुंबुल भाग कर उन्हें गले लगाती हैं। फहमान को देखकर वह काफी भावुक हो जाती हैं। फहमान का हाथ पकड़कर सुंबुल कहती हैं कि क्या ये सपना है, तू सच में आ गया, तू तो नहीं आने वाला था?

फहमान ने बोला- तुझे जरूरत है
इस पर फहमान कहते हैं कि मुझे लगा तूझे जरूरत है। सुंबुल इसके बाद यह कहती हुई दिखाई देती हैं कि ये आ गया ना, अब बस मुझे और कुछ नहीं चाहिए। आपको बता दें कि सुंबुल और फहमान के फैंस इस प्रोमो को इंटरनेट पर वायरल कर रहे है।

क्या सच में हुआ है फहमान की वाइल्ड कार्ड एंट्री
एक फैन ने तो लिखा है कि मैंने इस प्रोमो को रिपीट करते हुए कई बार देख लिया है। वहीं दूसरी तरफ यह खबर आ रही है कि फहमान शो में केवल अपने अपकमिंग शो धर्मपत्नी के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ गए हैं। क्या वह सच में वाइल्ड कार्ड हैं? इस पर अभी भी सवाल है। क्योंकि फहमान का शो इसी महीने से कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











