बिग बॉस 16 के पहले तीन कंफर्म प्रतिभागी: गौतम, सौंदर्या और निम्रत कौर, याद है आपने इन्हें कहां देखा?
सलमान खान 1 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर बिग बॉस सीज़न 16 के साथ वापसी करने जा रहे हैं। बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो भी बाहर आ चुका है जिसमें सलमान खान, बिग बॉस के नए ट्विस्ट का एलान कर चुके हैं। अब शो के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले, शो के पहले तीन प्रतिभागियों के नाम भी उजागर हो गए हैं।
Recommended Video
ये तीन प्रतिभागी हैं गौतम विज, सौंदर्या शर्मा और निम्रत कौर अहलूवालिया। हालांकि अभी तक किसी ने भी शो के लिए प्रोमो शूट नहीं किया है लेकिन टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो ये तीनों नाम कंफर्म हो चुके हैं।

अब अगर आपको नाम से याद ना आ रहा हो कि आपने ये तीनों चेहरे कहां देखे हैं तो हम किसलिए हैं। हम जैसे ही इनके शो और इनके किरदारों का नाम लेंगे आपको तुरंत ही ये चेहरे याद आ जाएंगे। गौतम, सौंदर्या और निम्रत तीनों ही टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं।


Click it and Unblock the Notifications