बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो आउट: सलमान खान ने किया एक दिलचस्प एलान, इस बार बिग बॉस एक खिलाड़ी ये

सलमान खान आखिरकार बिग बॉस 16 लेकर लौट रहे हैं और इस बात का आधिकारिक एलान, सलमान खान ने शो के पहले प्रोमो के साथ कर दिया है। जी हां, बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो बाहर आ चुका है और ये प्रोमो काफी दिलचस्प है। प्रोमो में बिग बॉस के पिछले कई सीज़न के सबसे चर्चित चेहरों का फ्लैशबैक दिखाया जा रहा है।

इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज़ गिल, शिल्पा शिंदे, गौहर खान, हिना खान और तनीषा मुखर्जी जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही एक आवाज़ सुनाई देती है जो कहती है - 15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा है, लेकिन इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसामान में चांद दिखेगा, ग्रैविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा, परछाई भी साथ छोड़ेगी, वो भी खेलेगी अपना खेल।

bigg-boss-16-first-promo-salman-khan-announces-a-twisted-game-are-these-contestants-confirmed

इसके बाद सलमान खान एलान करते हैं - क्योंकि इस साल बिग बॉस खुद खेलेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले, अफवाहें थीं कि इस साल बिग बॉस 16 के चैलेंजर होंगे होस्ट सलमान खान खुद जो ये खेल अपने तरीके से खेलेंगे। लेकिन अब पहले प्रोमो से साफ हो गया है कि ट्विस्ट होगा लेकिन खेल खुद बिग बॉस ही खेलेंगे।

1000 करोड़ है सलमान खान की फीस?

1000 करोड़ है सलमान खान की फीस?

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के लिए सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी फीस बढ़ा दी है। इस साल सलमान खान बिग बॉस का पूरा सीज़न होस्ट करने के 1000 करोड़ रूपये ले रहे हैं। ये पिछले सीज़न से लगभग 4 गुना ज़्यादा है। पिछला सीज़न होस्ट करने के लिए सलमान खान ने 350 - 400 करोड़ की फीस ली थी। यही कारण है कि हर साल, धमकी देने के बावजूद, सलमान खान कभी भी ये शो होस्ट करना नहीं छोड़ते हैं।

होस्ट को लेकर उड़ी अफवाहें

होस्ट को लेकर उड़ी अफवाहें

अफवाहें ये भी थीं कि सलमान खान की 1000 करोड़ फीस के बाद, शो के मेकर्स होस्ट बदलने के बारे में सोच रहे हैं। और इस बीच एक बार फिर से फराह खान के हाथ में बिग बॉस की कमान सौंपने की अफवाहें उड़ीं। लेकिन ये खबरें महज़ अफवाहें ही रह गईं। सलमान खान के बिना बिग बॉस वाकई कुछ नहीं है। ये बात दर्शक भी जानते हैं, कलर्स चैनल भी और खुद सलमान खान भी। हालांकि, हर साल जब सलमान खान शो छोड़ने की धमकी देते हैं तब सलमान ज़रूर, शो की कमान, फराह को सौंपने को कह देते हैं।

कैंसिल हुआ बिग बॉस ओटीटी 2

कैंसिल हुआ बिग बॉस ओटीटी 2

पिछले साल, बिग बॉस 15 का खेल शुरू होने से पहले, कलर्स ने एक्सपेरिमेंट के तौर पर 24 घंटा चलने वाला बिग बॉस ओटीटी लॉन्च किया। इस शो पर प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल जैसे सितारे पहुंचे और उन्होंने 24 घंटे ओटीटी पर दर्शकों को इंटरटेन किया। इस शो को होस्ट किया था करण जौहर ने। इस साल भी बिग बॉस ओटीटी 2 की चर्चा खूब हुई लेकिन फिर इसे कैंसिल कर दिया गया। अब खबरें हैं कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीज़न, बिग बॉस 16 के बाद शुरू होगा।

इस साल का थीम

इस साल का थीम

हर साल बिग बॉस के पास कोई नया थीम होता है। जहां पिछले साल का थीम था जंगल, वहीं इस साल का थीम Aqua यानि कि जल माना जा रहा है। बिग बॉस में कई साल कुछ बेहद खास थीम रह चुके हैं। जहां, एक साल तो प्रतिभागियों को काफी समय तक जोड़ी में खेलना और वो साथ में बंधे हुए भी थे। अब देखना है कि इस साल के पानी थीम में बिग बॉस के क्या अलग होता है।

लीक हो चुकी हैं तस्वीरें

लीक हो चुकी हैं तस्वीरें

बिग बॉस 16 का सेट बनकर तैयार हो चुका है और इसकी तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। Aqua थीम के इस घर में इस साल जहां एक Mystery रूम भी दिखाई दे रहा है वहीं एक खास कमरा भी दिख रहा है जहां दो बिस्तर और दो घड़ियां लगी हुई हैं। अब थीम के साथ बिग बॉस इन कमरों का इस्तेमाल कितने दिलचस्प तरीके से करेंगे ये तो वक्त ही बताएगा।

प्रतिभागियों की अफवाहें

प्रतिभागियों की अफवाहें

अगर प्रतिभागियों की बात करें तो इस साल कई प्रतिभागियों के नाम बाहर आ चुके हैं। इनमें जन्नत ज़ुबैर रहमानी, मिस्टर फैज़ू और मुनव्वर फ़ारूक़ी के नाम की चर्चा सबसे ऊपर है। वहीं इसके अलावा शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, अनुष्का सेन जैसे सितारों का नाम भी शो से जुड़ रहा है। हालांकि, शो में भाग कौन लेगा इसकी पुष्टि तो वक्त के साथ साथ ही हो पाएगी।

कंफर्म हुए नाम

कंफर्म हुए नाम

जहां, बिग बॉस के प्रतिभागियों के लिए नाम को लेकर अफवाहें हैं तो कुछ नाम कंफर्म माने जा रहे हैं। इनमें करण पटेल और सुरभि चांदना का नाम सबसे ऊपर है। करण पटेल, टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला की भूमिका के लिए जाने जाते हैं और उन्हें टीवी का शाहरूख खान कहा जाता था। वहीं दूसरी तरफ, सुरभि चांदना, नकुल मेहता के साथ इश्क़बाज़ नाम के सीरियल से स्टारडम हासिल कर चुकी हैं।

खुद की स्टार्स ने पुष्टि

खुद की स्टार्स ने पुष्टि

कुछ स्टार्स ने खुद पुष्टि की है कि उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। इनमें सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा शामिल हैं। कुछ ही हफ्तों पहले, राजीव और चारू दोनों ने ही इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, उस वक्त दोनों का तलाक हो रहा था। अब दोनों साथ में रह रहे हैं। दिलचस्प है कि हर साल, राजीव और चारू के तलाक की खबरें आती हैं और हर साल इसे बिग बॉस के लिए पब्लिसिटी स्टंट का नाम दिया जाता है।

अक्टूबर से शुरू होगा खेल

अक्टूबर से शुरू होगा खेल

अब बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो सामने आ चुका है और शो के लिए फैन्स ने उल्टी गिनती शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि सलमान खान, हर साल की तरह अक्टूबर से ही शो की शुरूआत करेंगे और ये फरवरी में खत्म होगा। वहीं बाकी भाषाओं के बिग बॉस का फॉर्मैट देखते हुए, बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद, उसी सेट पर बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 की शुरूआत होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X