बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट हुए जनता के सवालों से परेशान तो शालिन और स्टैन में हुआ झगड़ा

रियालिटी शो बिग बॉस 16 इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ पर आ गया है क्योंकि शो का लास्ट वीक चल रहा है। शो को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं अब फैंस को विनर का इंजतार है। ऐसे में शो में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है, खैर अब तो वक्त ही बताएगा कि शो का विनर कौन होगा। परंतु अभी तो जनता घर के अंदर पहुंची है और फाइनलिस्ट से अपने सवाल कर रही है।
अब से बिग बॉस को खत्म होने में महज 4 दिन बाकी हैं, पांचवें दिन पर सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले है। फिनाले वीक को दर्शकों के लिए मजेदार बनाने में बिग बॉस कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निमृत के निकलने के बाद घर में टॉप फाइव कंटेस्टेंट प्रियंका, शिव, शालीन, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम बाकी हैं।
शो के जो प्रोमो सामने आए है उसमें जनता एक एक करके पांचों फाइनलिस्ट से अपने सवाल पूछ रही है।
एमसीस्टैन से मंडली और विनर को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ साफ कहा कि वह मंडली का हिस्सा है। वही अर्चना से पूछा गया कि क्या आप राजनीति में जाना चाहती हो पर क्या आप ट्रोलिंग को सह कर पाएंगी। इसी में शलिन ने तो उनके और टीना के रिश्तें को लेकर सवाल किया गया।
फिर शिव से साजिद को लेकर पूछा गया कि क्या साजिद के बाद शिव घर में उतने ही मजबूत नहीं रहे। वहीं प्रियंका से असली मुद्धों को लेकर पूछा गया क्योंकि वह ज्यादातर चुप रहती हैं, जिस पर प्रिंयका ने अपनी बात रखते हुए जवाब दिया।
रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को सलमान खान संग होने वाले एपिसोड में शालीन भनोट ब्रीफकेस लेकर बाहर हो जाएंगे और उसके बाद घर में चार सदस्य बनेंगे। इस वक्त टॉप 2 कंटेस्टेंट के लिए जिन दो सदस्यों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, उसमें शिव ठाकरे और प्रियंका चहर चौधरी का नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications
