Shiv Thakare Bigg Boss: बहन के साथ मिलकर दूध बेचते थे शिव ठाकरे, 'बिग बॉस' का खिताब भी कर चुके हैं अपने नाम

Bigg Boss 16 Finalists Shiv Thakare

Bigg Boss 16 Finalist Shiv Thakare: 'बिग बॉस 16' के नतीजे बस आने को ही है और सभी कंटेस्टेंट ने अपनी-अपनी तैयारियां कर ली है। शो में इस बार मनोरंजन का खूब तड़का देखने को मिला। कभी लड़ाई-कभी झगड़ा तो कभी प्यार। पूरे एंटरटेनमेंट के डोज के साथ इस शो ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और इसी का ही कॉम्बिनेशन लेकर आए 'बिग बॉस' के धांसू कटेस्टेंट शिव ठाकरे। इस शो के फाइनलिस्ट शिव ठाकरे ने लोगों का दिल जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उनकी सादगी और अनोखे अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। शिव को आज पूरा देश जानता है लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था, बल्कि उन्हें बहुत सी मुसीबतें झेलनी पड़ी थीं।

गरीबी से खुद को निकाला
शिव ठाकरे का बचपन काफी गरीबी में बीता। उनके पिता एक पान की दुकान चलाते थे। शिव अपनी बहन के साथ मिलकर दूध बेचा करते थे और साथ ही अखबार भी। जब इतने काम से गुजारा नहीं चला तो शिव ने अपनी डांस क्लासेज शुरू की और यहीं से उनका गुजर-बसर होने लगा. पहली बार शिव ठाकरे को 'रोडीज' में देखा गया। MTV के रोडीज के बाद वो 'बिग बॉस मराठी' में शामिल हुए और उस शो के विनर बनकर बाहर निकले। शिव ठाकरे की इस जीत ने उनकी कामयाबी पर चार-चांद लगा दिए। घर से बाहर आते ही वो मराठी टेली इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गए। आज शिव अपने टैलेंट की बदौलत काफी मोटी कमाई कर लेते हैं।

शिव की प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, शिव ठाकरे ने बेहद कम समय में काफी संपत्ति इकट्ठा की है. उनकी नेटवर्थ 10 करोड़ रुपए के आसपास है। सोशल मीडिया पर ठाकरे अक्सर अपने डांस वीडियो और वर्कआउट सेशन के वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शिव की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो जब वो 'बिग बॉस मराठी' में थे तो उनकी प्रेम कहानी वीणा जगतापस के साथ शुरू हुई थी। दोनों पहले करीब आए और फिर रिश्ते में बंध गए। वीणा और शिव आए दिन अपनी प्यार भरी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X